BOKARO NEWS. छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बोकारो जिले में आज यानी 21 अप्रैल को कोबरा की 209 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कई घंटे चली मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिसमें अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
बोकारो के जंगलों हुई इस मुठभेड़ के बाद मौके से एक SLR, दो इंसास राइफल और एक पिस्तौल बरामद किए गए हैं। राहत की खबर है कि, ऑपरेशन में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले बीते 12 अप्रैल को चाईबासा में IED ब्लास्ट में झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक CRPF जवान घायल हुआ था।
घेराव-प्रदर्शन पर सियासत…BJP विधायक ने कहा-यह राजनीतिक नौटंकी, पूर्व CM भूपेश बोले- दूध में पड़ी मक्खी हैं अजय चंद्राकर
रांची रेंज के डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया था कि, घायल जवान का इलाज जारी है और हालत स्थिर है। इसी महीने की शुरुआत में, झारखंड के जाराइकेला इलाके में भी एक IED धमाका हुआ था, जिसमें 2 CRPF जवान घायल हुए थे, उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया था। दोनों जवानों की हालत अब स्थिर है।
नक्सलियों की पहचान में जुटे हुए हैं। अभी और नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी है। सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, डीजीपी अनुराग गुप्ता के मुताबिक दस्ते में 16-17 नक्सली शामिल थे। मृतकों में प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, अरविंद यादव उर्फ अविनाश, 10 लाख का इनामी साहेब राम मांझी की पहचान कर ली गई है। बाकी मृत नक्सलियों की पहचान की कोशिश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे शुरू हुई, जो करीब ढाई घंटे तक चली। इस दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर गोलियां चलती रहीं। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक AK सीरीज की राइफल, 3 इंसास राइफल, एक SLR, एक पिस्टल और 8 देसी राइफलें बरामद की गई हैं।
ये भी पढ़ें: अब हैकिंग से बचना होगा आसान, लेकिन तुरंत करें ये काम…जाने पूरा प्रोसेस
CRPF के मुताबिक, फिलहाल गोलीबारी बंद हो गई है। हालांकि, सर्च ऑपरेशन जारी है। CRPF की 209 कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस इस ऑपरेशन में शामिल रही। कोबरा बटालियन जंगल युद्ध में विशेषज्ञ मानी जाती है और नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सक्रिय रहती है।
अधिकारियों के अनुसार, इस मुठभेड़ में कोई भी सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ है। लुगू और झुमरा पहाड़ लंबे समय से नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों में शुमार रहे हैं। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।