BIJAPUR NEWS. बीजापुर में एक साथ 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इन सभी नक्सलियों पर 26 लाख का इनाम घोषित था। जिसमें 2 नक्सली पर 8-8 लाख का इनाम था। जबकि दो अन्य पर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इन नक्सलियों ने पुलिस और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है।
बता दें कि इसके पहले 5 अप्रैल को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। जिसके बाद से माओवादी संगठन को एक के बाद एक कई बड़े झटके लग रहे हैं। राज्य में बढ़ती सुरक्षाबलों की कार्रवाई और साय सरकार की योजनाओं ने माओवादियों के मनोबल को कमजोर कर दिया है।
बड़ी बात यह है कि अब नक्सली संगठन के सदस्य हथियार छोड़कर न्याय के रास्ते पर चलने लगे हैं। इसी बीच एक बार फिर माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। बीजापुर में एक साथ 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 8-8 लाख के दो और 5-5 लाख दो कुल 26 लाख के इनामी नक्सली समेत 22 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया हैं। जिसमे छह महिला नक्सली भी शामिल हैं। PLGA बटालियन नंबर सदस्य 01, तेलंगाना स्टेट कमिटी के सीआरसी सदस्य 02 , एसीएम 2 के सदस्य के साथ कुल 22 नक्सली मुख्यधारा से जुड़े हैं।
चंद्रकांत गवर्ना ( एएसपी) बीजापुर ने बताया कि 01 जनवरी 2024 से अब तक 675 गिरफ्तार हुए और 368 आत्मसमर्पण एंव 141 अलग अलग मुठभेड़ हुए है। 2025 में 172 गिरफ्तार, 179 आत्मसमर्पण, मुठभेड़ में 83 नक्सली ढेर हुए हैं, आत्मसमर्पण करने पर इन्हें प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है ।
ये भी पढ़ेंःADEO भर्ती: इतने पदों के लिए आवेदन शुरू, 15 जून को होगा Exam, इन्हें मिलेगा बोनस अंक
आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि, 31 मार्च 2026 से पहले देश के सभी हिस्सों से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री शाह के इस ऐलान के बाद से ही छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और अब तक छत्तीसगढ़ में कई बड़े नक्सली लीडर्स को जवानों ने मार गिराया है।