PATNA NEWS. बिहार से इस वक्त बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में विवाद हो गया और यह इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिससे एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत जगतपुर में भाई-भाई में विवाद हो गया। बताया गया कि पानी के विवाद को लेकर विश्वजीत यादव और जयजीत यादव में पहले अनबन हुई और इसी विवाद में भाई-भाई के बीच गोली चल गई। घटना में विश्वजीत की मौत हो गई, जबकि गोली लगने से जयजीत घायल हो गया।
इस घटना में नित्यानंद राय की चचेरी बहन भी गोली लगने से घायल हुई हैं। चिना देवी को बीच-बचाव में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को खंगाला जा रहा है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही परबत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें: नक्सलियों को घेरने निकली फोर्स से मुठभेड़…एक जवान शहीद, दो नक्सली भी ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज
इस घटना की जानकारी मिलते ही आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया की एसपी को हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया। वहीं, मृतक विश्वजीत यादव की पत्नी मनीषा ने बताया कि मामला जमीन विवाद का वर्षों से चल रहा है। आज छोटे विवाद से यह बड़ा रूप ले लिया। मनीषा ने यह भी बताया कि यह विवाद जमीन को लेकर रात में भी हुआ था।
ये भी पढ़ें: अब रोमांटिक कॉमेडी का तड़का लगाएंगी कीर्ति सुरेश, साथ में ये कलाकार भी आएंगे नजर
बताया गया कि दोनों भाइयों में मरने वाला विश्वजीत बड़ा था। दोनों भाइयों की उम्र 34-35 साल के करीब होगी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि हम लोगों को सूचना मिली कि जगतपुर में दो भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है।
ये भी पढ़ें: बदहाल रास्ते को बनवाने सड़क पर उतरे ग्रामीण, बोरिया-बिस्तर लेकर आंदोलन…जानें कैसे गुजारी रात
परबत्ता के एसएचओ मौके पर पहुंचे, जिनको गोली लगी थी उनको अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर एसडीपीओ भी अस्पताल पहुंचे, एसएचओ भी अस्पताल में थे। एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: इस तारीख से Google Pay, PhonePe, Paytm नहीं चलेंगे!…वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
एसपी ने कहा कि झगड़े के दौरान दोनों जो भाई हैं उनकी मां बीच में आ गईं तो उनके हाथ में भी गोली लगने की सूचना मिली है, जिनका इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यही बात अभी सामने आ रही है कि नल को लेकर विवाद बढ़ा था। उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गोली मार दी। हम लोगों को सुबह आठ बजे के करीब घटना की सूचना मिली थी।