JAMUL NEWS. हिन्दू नववर्ष के अवसर पर हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति जामुल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रविवार को शाम 6.30 बजे होगी। इसके साथ ही भारतमाता की आरती भी की जाएगी। यह आयोजन हर साल किया जाता है। इस साल भी भव्य आयोजन कर हिन्दू नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंःलक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया बालोद का शक्कर कारखाना, आखिर क्या है कारण
बता दें, हिन्दू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति का आयोजन समिति की ओर से हर वर्ष किया जाता है। इस उत्सव के माध्यम से हिन्दू धर्म के संस्कृति व सभ्यता को लोगों तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रायपुर प्रांत सह संयोजक धर्मस्य विभाग के महंत वेदप्रकाश महाराज होंगे। इस दौरान संघ संचालन का केदार राम साहू होंगे। कार्यक्रम संतोषी चौक जामुल में होगा।
इस दिन मनाया जाता है हिंदू नववर्ष
हिन्दी कैलेंडर के मुताबिक हिन्दी महीने के शुरुआत पर मनाया जाता है। चैत्र माह हिन्दू नववर्ष का प्रथम माह होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन से ही हिन्दू कैलेंडर व नए वर्ष की शुरुआत होती है। इस दिन चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है। इसलिए इस दिन को खास माना जाता है।
माना जाता है कि विक्रम संवत की शुरुआत राजा विक्रमादित्य ने की थी। यह विक्रम संवत अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चलता है।वर्तमान में भी हिन्दू कैलेंडर में विक्रम संवत का महत्व है। इसी के तहत हिन्दू नववर्ष मनाया जाता है।
शुरू हो जाएगी चैत्र नवरात्रि
हिन्दू नववर्ष की शुरुआत चैत्र नवरात्रि से मानी जाती है। साल में 4 नवरात्रि होती है। इसमें से दो शारदीय नवरात्रि व चैत्र नवरात्रि को तो जानते है। इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। चैत्र नवरात्रि में देवी आराधना के साथ हिन्दू धर्म में नववर्ष मनाया जाता है।