KAWARDHA NEWS. कवर्धा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा एक बार फिर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शासकीय नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले ईश्वरी साहू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। तो वहीं झंडाकाण्ड में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर जेल जाने वाले कैलाश चन्द्रवंशी भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।
बेटे की शेरवानी के पैसे लेने के बाद भी खामियां मिलीं, सुधरवाने गए तो बुरा बर्ताव किया, अब FIR दर्ज
कहा जा रहा है कि भाजपा के द्वारा दोनों के त्याग और पार्टी के प्रति समर्पित ढंग से काम करने का ईनाम दिया गया है। खास बात यह है कि दोनों ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सबसे करीबी भी माने जाते हैं।
दूसरे तरीके से यह भी कह सकते हैं कि साहू और कुर्मी समाज को साधने का प्रयास किया गया है क्योंकि दोनों ही समाज के जिले में सबसे ज्यादा वोट बैंक भी है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत किया और आगामी पांच वर्षों में योजना बनाकर पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का दावा किया।

केशकाल में चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन।
जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव रद्द होने से आक्रोश
इधर छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत बड़ेराजपुर ब्लाक में आज जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव होना था लेकिन अचानक निर्वाचन स्थगित हो जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में सभी जनपद सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता जनपद कार्यालय के सामने सड़क पर ही धरना में बैठ गए।
जैसे ही बड़ेराजपुर तहसीलदार धरना में बैठे पूर्व विधायक संतराम नेताम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने का निवेदन किया, तो संतराम नेताम भड़क गए और तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही शासन प्रशासन को जमकर कोसा। बता दें कि एक जनपद सदस्य तो एक दिन का दुधमुंहा बच्चे को लेकर मतदान करने पहुँची थी, अब 13 मार्च को यहां चुनाव होगा।
पत्रकार गोली मारकर हत्या, सीतापुर में बाइक से गिराकर दागीं गोली
मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम ने बताया कि आज 9 मार्च को दोपहर 2 बजे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना था लेकिन प्रशासन ने बिना सूचना के लिए आदेश को स्थगित कर समय को आगे बढ़ा दिया जो गलत है।
बड़ेराजपुर ब्लाक में कांग्रेस का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बन रहा है इसलिए हम सभी समय पर जनपद पंचायत कार्यालय पहुँच गए थे लेकिन अचानक समय परिवर्तन करना कहां का नियम है?
उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारों पर प्रशासन ने चुनाव निरस्त कर दिया, ये हम होने नहीं देंगे। कल ही अस्पताल में एक नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ने बच्चे को जन्म दिया था और आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए मत देने पहुँची थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते आज मतदान नहीं होने से काफी नाराज दिखी।