BEMETARA NEWS. रौद्रा में महिलाओं के साथ हुई घटना पर पुलिस ने 7 लोगों को देर रात गिरफ्तार किया था। वहीं अब 16 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। ग्रामीण महिलाओं के साथ गाली गलौज मामले में पुलिस ने कार्यवाही की है। पकड़े गए 7 लोगों से पूछताछ के बाद 9 लोगों की तलाश जारी।
पूर्व CM भूपेश बघेल बोले-बेटे चैतन्य बघेल को ईडी से नहीं मिला कोई नोटिस
बता दें कि ग्रामीण महिलाएं होली खेलने के बाद बोर पंप के पास नहा रही थीं। उसी समय 10 से 12 लोग ट्रैक्टर में बोर पंप के पास पहुंचे। जहां महिलाएं नहा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली से आए लोगों ने महिलाओं को हटने को कहा। इस पर महिलाओं के साथ वाद विवाद और गाली गलौच तक हुआ।
महिलाओं के परिजनों सहित आस पास के लोग महिलाओं से बदतमीजी करते देख वहां पहुंचे और जहां पर हाथपाई तक की नौबत आ गई। युवक वहां से फिर वापस चले गए। लेकिन इस बीच माहौल गर्म हो गया।
भिलाई: सड़क हादसे में BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की मौत…जानिए कैसे हुआ हादसा
इसके बाद ज्यादा संख्या में लोगों को लेकर आए और विवाद बढ़ गया। जिसमे दो से तीन लोगों को सर में गंभीर चोट आई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हुए और सभी महिला सहित ग्रामीण देवर बीजा चौकी पहुंचे और शिकायत की और जहां पुलिस चोटमर्रा निवासी सभी आरोपियों को पकड़ने गए। इसमें चार लोगों को पकड़ लिया, लेकिन चौकी लाते समय वह भी भाग निकले।
SBI में इतने पदों पर भर्ती होगी, रिटायर्ड ऑफिसर्स को भी मिलेगा मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा
इस घटना से गुस्साए ग्रामीण महिलाओं ने चौकी का घेराव कर दिया और कार्रवाही की मांग की। इस पर एसडीओपी ने सभी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जहां देर रात 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया और 9 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया।
Fraud से बचना है तो तुरंत डिलीट कर दें मोबाइल से ये मैसेज, FBI का अलर्ट के साथ चेतावनी भी
इसके बाद करीब 2 बजे समझाइश देने के बाद सभी ग्रामीण घर गए। ग्रामीणों ने सभी के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव करने की बात कही है। वहीं पुुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।