WASHINGTON NEWS. 9 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार सुनीता विलियम्स की धरती में वापसी हो रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अपने क्रू मेंबर बूच विल्मोर, निक हेग और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव के साथ स्पेस से पृथ्वी पर लौट रही हैं। उनका धरती की तरफ सफर शुरू हो गया है। सुनीता नौ महीने का समय अंतरिक्ष में बिताने के बाद भारतीय समय के हिसाब से बुधवार तड़के धरती पर आएंगी। सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की वापसी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन क्राफ्ट से हो रही है।
सुनीता विलियम्स और सुनीता विलियम्स को लेकर ड्रैगन क्राफ्ट भारतीय समय के हिसाब से बुधवार तड़के 3:27 बजे लैंड करेगा। इसका दुनियाभर में लाइव प्रसारण भी होगा। नासा के अनुसार स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आईएसएस से सफलतापूर्वक अनडॉक हो गया है, यानी उसकी धरती की तरफ 17 घंटे की यात्रा शुरू हो गई है। 18 मार्च को सुबह 10:35 बजे क्राफ्ट की अनडॉकिंग हुई।
ये भी पढ़ें: औरंगजेब पर नागपुर में विवाद के बाद तोड़फोड-आगजनी, 65 उपद्रवी गिरफ्तार…जानिए कैसे फैली हिंसा
ड्रैगन हार्मोनी मॉड्यूल पर स्टेशन के आगे की ओर वाले पोर्ट से अलग हो गया और नियंत्रित थ्रस्टर फायरिंग के तहत धीरे-धीरे दूर चला गया। कैप्सूल अपने महत्वपूर्ण सिस्टम जांच करेगा और बुधवार की सुबह के लिए निर्धारित डीऑर्बिट बर्न के लिए तैयार होगा।ड्रैगन कैप्सूल पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से एंट्री करेगा तो उसे 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे अटलांटिक महासागर में सुरक्षित उतरने के लिए पैराशूट तैनात करने से पहले तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: 10वीं-12वीं CG बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन इस तारीख से शुरू होगा, मई के दूसरे सप्ताह में आएंगे नतीजे
सुनीता विलियम्स को लेने स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल रविवार को ISS पर पहुंचा था। नासा ने फाल्कन 9 रॉकेट से क्रू-10 मिशन लॉन्च किया था। यह मिशन ISS पर नए क्रू को पहुंचाने के लिए था। इससे विलियम्स और उनकी टीम को वापस आने के लिए क्रू ड्रैगन मिल गया। इसके बाद वापसी की प्रक्रिया सोमवार शाम शुरू हुई, जब क्रू ड्रैगन का दरवाजा बंद किया गया। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हो गया और पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: ओडिशा से UP एक करोड़ का गांजा ले जा रहे थे तस्कर, पहली बार इतनी मात्रा में मिला, देखकर हो जाएंगे हैरान, पुलिस ने ऐसा दबोचा
सुनीता को लेकर आ रहे कैप्सूल की फ्लोरिडा में लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स और क्रू को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर, टेक्सास ले जाया जाएग। यहां उनका मेडिकल चेकअप होगा। इसके बाद उन्हें पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने में मदद करने के लिए रिकवरी प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। साथ ही उनसे मिशन की जरूरी जानकारी भी ली जाएगी।
ये भी पढ़ें: 10 साल साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे इमरान खान, इस फिल्म में भूमि के साथ आएंगे नजर
नासा ने घोषणा की है कि सुनीता और उनके साथियों की वापसी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। स्पेस से ड्रैगन कैप्सूल की अनडॉकिंग और फिर समुद्र में लैंडिंग को नासा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। नासा ने कहा है कि वह नौ महीने बाद लौट रहे अपने एस्ट्रोनॉट की वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हैं।