AMBIKAPUR NEWS. सरगुजा जिले में विधानसभा, लोकसभा निकाय, चुनाव के बाद अब जिला पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। जीत के अंतिम आस को लेकर जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। जिसमे अध्यक्ष में तो कांग्रेस को 14 में से पांच वोट मिले भी, मगर उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में तीन ही वोट मिले। यानी उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का दंश झेलना पड़ा।
दरअसल, अंबिकापुर जिला पंचायत का चुनाव शुक्रवार को आयोजित किया गया। ऐसे में भाजपा की तरफ से निरूपा सिंह अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं। तो वहीं देवनारायण यादव उपाध्यक्ष बने हैं। सरगुजा जिले में पहले ही तीनों विधानसभा सीटें भाजपा के पक्ष में हैं, तो वहीं लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के सांसद जीतकर संसद पहुंचे। निकाय चुनाव में भी भाजपा ने नगर निगम पर कब्जा कर महापौर काबिज किया।
ऐसे में कांग्रेस को अंतिम आस जिला पंचायत चुनाव में थी। मगर यहां भी कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है। इधर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनकर आए जनप्रतिनिधियों ने गांव की समस्या को निदान करने के लिए पहल करने एवं ग्रामीण समस्याओं पर फोकस कर कार्य करने की बात कही है।
धमतरी जिले में भी चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
धमतरी जिले में आज जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की। अरुण सार्वा को जिला पंचायत अध्यक्ष और गौकरण साहू को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।
बता दें धमतरी जिला पंचायत में कुल 13 जिला पंचायत सीट हैं, जिनमें से 11 सीटों पर भाजपा के सदस्य काबिज हैं, जबकि कांग्रेस के पास केवल 2 सदस्य ही है। बहुमत के इस समीकरण को देखते हुए कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। जिससे भाजपा के लिए यह जीत आसान हो गई। वहीं बता दें निर्विरोध निर्वाचन को भाजपा की एक बड़ी रणनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। इस नतीजे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।

Mile stone Academy Bhilai
यह भी पढ़ें:Breaking: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में तीन फ़ीसदी इजाफे का आदेश
यह भी पढ़ें:सुकमा DFO निलंबित, 6 करोड रुपए के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले का आरोप
यह भी देखें:
चुनाव परिणाम घोषित होते ही पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल देखा गया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि “हम जिले के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। यह जीत जनता का आशीर्वाद है और हम सभी को साथ लेकर जिले को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
बता दें कि अब तक प्रदेश के करीब 20 जिला पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष काबिज हो चुके हैं। वहीं कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।