AAJ KA RASHIFAL. 5 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 12 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 18 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।
सुकमा DFO निलंबित, 6 करोड रुपए के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले का आरोप
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज व्यापार में उन्नति होगी और यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, खुद पर नियंत्रण बनाए रखें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
क्या करें: “ऊं गं गणपतयै नम:” मंत्र का 11 बार जाप करें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
वृषभ (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। विवादों के कारण मन खिन्न हो सकता है, लेकिन आत्मचिंतन से समाधान मिलेगा। आर्थिक मामलों में बड़ा निर्णय ले सकते हैं। दूर के रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है।
क्या करें: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शाम को मंदिर जाएं, ऊर्जा प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा में सावधानी बरतें, निजी वाहन का उपयोग न करें। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। भाई-बहनों को समय दें।
क्या करें: उत्तर दिशा में दीपक जलाएं और अनावश्यक तनाव से बचें। भोलेनाथ को जल चढ़ाएं, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग: चैती
CGPSC में निकली भर्ती, इस विभाग में जॉब के लिए इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मित्रों और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
क्या करें: गणेश जी के समक्ष पांच दीपक जलाएं और सलाह को अनदेखा न करें। प्रेमी के साथ समय बिताएं, अनबन दूर होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धार्मिक आयोजनों के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के साथ प्रेम और खुशी बनी रहेगी।
क्या करें: श्री यंत्र के सामने दीपक जलाएं और आलस्य से बचें। बजरंगबली के दर्शन करें, दिन शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम
माफियाओं ने दे दी तेंदुए को फांसी, ललितपुर के गौना में अपनी तरह का यह दूसरा मामला
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
गहनों की खरीदारी और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। वित्तीय फैसले ले सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा।
क्या करें: शिवजी के समक्ष पांच मुखी दीपक जलाएं और अपनी योजनाओं को स्थगित न करें। समस्याओं का समय पर समाधान करें, नहीं तो बड़ा मुद्दा बन सकता है।
भाग्यशाली रंग: पर्पल
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएं।
क्या करें: शनि देव का ध्यान करें और आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में अनावश्यक संदेह न करें।
भाग्यशाली रंग: नीला
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):
पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में अचानक लाभ के संकेत हैं। कार्यस्थल पर चुनौती मिल सकती है।
क्या करें: अथर्वशीर्ष का पाठ करें और पुराने विवादों से बचें। स्वयं पर ध्यान दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
करीबी व्यक्ति से हानि हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित लाभ मिलेगा।
क्या करें: धार्मिक कार्यों में मन लगाएं और दूसरों की बातों में जल्दी विश्वास न करें। काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें, थकावट से बचेंगे।
भाग्यशाली रंग: पीला
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में खुशखबरी मिलेगी।
क्या करें: स्वार्थ का त्याग करें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। लक्ष्य पर फोकस करें, सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अपने विचारों को गोपनीय रखें। कार्यक्षेत्र में बाधाओं की संभावना है। वित्तीय स्थिति पर ध्यान रहेगा।
क्या करें: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और अनावश्यक चर्चा से बचें। बजरंगबली के दर्शन कर चंदन लगाएं, दिन शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक लाभ होगा। नए संबंध जुड़ सकते हैं और उपहार मिलने के संकेत हैं। करियर के लिए अच्छा दिन रहेगा।
क्या करें: श्री सूक्तम का पाठ करें और जोखिम भरे कार्यों में न उलझें। रोटी में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं, कार्य सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला