AAJ KA RASHIFAL. हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 मार्च 2025, गुरुवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह तिथि 27 मार्च सुबह 01:43 से 27 मार्च रात्रि 11:03 तक रहेगी। आज प्रदोष व्रत है। 27 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
बच्चों से प्रेरणा मिलेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
आज की सलाह: शिवलिंग पर चंदन, फूल, शक्कर और चावल चढ़ाएं।
शुभ रंग: पीला
13 साल की मासूम से सौतेले पिता ने किया रेप, घर से गई तो बाहर भी करता रहा परेशान, जानिए पूरा मामला
वृषभ (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज की गई प्लानिंग भविष्य में लाभ देगी।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूध और शहद अर्पित करें, सफेद तिल चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद
किसान से रिश्वत लेते पकड़ी गयी महिला पटवारी, वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने किया सस्पेंड
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज छात्रों के लिए शुभ दिन रहेगा। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आज की सलाह: शिवलिंग पर गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल
नवरात्र पर्व पर डोंगरगढ़ जाने में होगी सुविधा, 10 ट्रेनों का होगा स्टॉपेज, देखें पूरा शेड्यूल
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य और सफाई को लेकर सतर्क रहेंगे। कुछ लोगों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूर्वा और हरी मूंग चढ़ाएं।
शुभ रंग: हरा
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूध और सफेद फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नया स्टार्टअप शुरू करने का विचार कर सकते हैं। शिक्षकों और कलाकारों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूर्वा और मूंग की दाल चढ़ाएं।
शुभ रंग: नीला
किसान से रिश्वत लेते पकड़ी गयी महिला पटवारी, वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने किया सस्पेंड
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। अपने लिए भी समय निकालें और जरूरी कार्यों पर ध्यान दें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर काले तिल और काली उड़द चढ़ाएं।
शुभ रंग: काला
13 साल की मासूम से सौतेले पिता ने किया रेप, घर से गई तो बाहर भी करता रहा परेशान, जानिए पूरा मामला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन सकारात्मक रहेगा। नई चीजें करने की प्रेरणा मिलेगी। सोच-समझकर कोई नया कार्य शुरू करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: गुलाबी
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई रोचक जानकारी मिल सकती है, जिससे निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
आज की सलाह: शिवलिंग पर सरसों या तिल का तेल और शमी के फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मनचाहे परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और आराम करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर हल्दी मिला जल और 21 बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग: पीला
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अपनों से सतर्क रहें, कोई धोखा देने की कोशिश कर सकता है। धन लाभ के योग हैं।
आज की सलाह: शिवलिंग पर बेसन के लड्डू और सरसों का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: नारंगी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन धैर्य रखें। सही समय आने पर निर्णय लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर लाल चंदन और कनेर के फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल