AAJ KA RASHIFAL. गुरुवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि 13 मार्च सुबह 10:36 तक रहेगी। आज होलिका दहन किया जाना है। साथ ही आज गुरुवार है, तो विष्णु भगवान और उनके नृसिंह अवतार की पूजा अवश्य करें।
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच-समझकर कदम बढ़ाने से सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी से बचें, नुकसान हो सकता है। ऑफिस में अपने कौशल को साबित करने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।
आज की सलाह: आशावादी रहें, धन लाभ हो सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल
वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच सकते हैं। खुद को जमीन से जुड़ा रखें। थकान महसूस हो सकती है, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य और धन की स्थिति अनुकूल रहेगी। समय का पूरा फायदा उठाएं।
आज की सलाह: बड़ों का सम्मान करें और गणेश मंदिर में सफेद मोदक चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: क्रीम
छत्तीसगढ़ में जमीन की रजिस्ट्री हो सकती है महंगी, अब इस तरह तय होगी जमीन की सरकारी कीमत

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्त से लाभ मिल सकता है, और घर में मेहमान आ सकते हैं। नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं। रोमांस के लिए दिन अनुकूल रहेगा। निर्णय सोच-समझकर लें।
आज की सलाह: वाहन चलाते समय ध्यान रखें और गणेश पूजा करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का ग्रीन

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप कई योजनाओं में व्यस्त रह सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज की सलाह: सौम्य व्यवहार से तरक्की का रास्ता खुलेगा। परिवार के साथ विनम्र रहें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शर्मनाक करतूत, पांच साल से कर रहा था रेप, शादी की बात पर करता था मारपीट

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा और संघर्ष करना पड़ सकता है। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नजरिया सकारात्मक रखें।
आज की सलाह: सूर्य को अर्ध्य दें और क्रोध पर काबू पाएं।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
बीजापुर में सहायक आयुक्त के घर ACB की दबिश, तीन दिन पहले सील किया गया था घर

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। किसी काम को करने की प्रबल इच्छा होगी। मेहनत से सपना सच हो सकता है। परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वरिष्ठों की सलाह से महत्वपूर्ण निर्णय लें।
आज की सलाह: अतिआत्मविश्वास से बचें, यह आपके लिए लाभकारी नहीं होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप ऐसे लोगों से राय ले सकते हैं, जो पहले आपके विरोधी थे। उनकी सलाह मददगार हो सकती है। आप कल्पनाशील रहेंगे और वास्तविकता से दूर हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन का योग बनेगा।
आज की सलाह: धैर्य की परीक्षा हो सकती है, सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
जेल में गैंगस्टर अमन साव के फोटो शूट की खबर से हड़कंप, DIG पहुंचे जेल

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज बिगड़ी चीजों को सुधारने का समय है। रचनात्मक सोच से आप हर बाधा को पार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने का समय है। आपके मेहनत की सराहना होगी। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन शाम के बाद स्थिति सुधरेगी।
आज की सलाह: हनुमान चालीसा का पाठ करें, कार्यों में रुकावटें दूर होंगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को हाथ में ले सकते हैं। मानसिक रूप से लचीला रहें और बदलाव को स्वीकार करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। उधार लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
आज की सलाह: पेड़ों को जल दें और हल्दी मिलाकर स्नान करें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं और दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी के बहकावे में न आएं, नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन के मामले में समय अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी।
आज की सलाह: हनुमान चालीसा का पाठ करें। वाहन धीमे चलाएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। उच्च पद का प्रस्ताव मिल सकता है। बचत पर ध्यान दें, क्योंकि शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। प्यार में ईमानदारी से बात करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें और गणेशजी पर दूर्बा चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी दिनचर्या में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी खुशी, कभी ग़म की स्थिति बनी रहेगी। खर्च बढ़ सकता है, किसी करीबी का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। शाम तक समय अनुकूल होगा। सोच-समझकर निर्णय लें।
आज की सलाह: जब तक काम नहीं हो, अपनी योजनाएं गुप्त रखें।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला


































