AAJ KA RASHIFAL. 11 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी तिथि मंगलवार सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। 11 मार्च को देर रात 2 बजकर 45 मिनट तक सर्वार्थ योग रहेगा।
15 लाख के इनामी तीन हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, आधुनिक हथियार लेकर पहुंचे थे माओवादी
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज छात्रों के लिए शुभ दिन रहेगा। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी दिन अनुकूल है।
आज की सलाह: शिवलिंग पर गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल
वृषभ (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूध और सफेद फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद
पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED ने मंगाई नोट गिनने की मशीन, वापस जाते अधिकारियों को घेरा, बवाल
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
नया स्टार्टअप शुरू करने का विचार कर सकते हैं। शिक्षकों और कलाकारों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूर्वा और मूंग की दाल चढ़ाएं।
शुभ रंग: नीला
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज की गई प्लानिंग भविष्य में लाभ देगी।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूध और शहद अर्पित करें, सफेद तिल चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन सकारात्मक रहेगा। नई चीजें करने की प्रेरणा मिलेगी। सोच-समझकर कोई नया कार्य शुरू करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: गुलाबी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य और सफाई को लेकर सतर्क रहेंगे। कुछ लोगों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूर्वा और हरी मूंग चढ़ाएं।
शुभ रंग: हरा
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बच्चों से प्रेरणा मिलेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
आज की सलाह: शिवलिंग पर चंदन, फूल, शक्कर और चावल चढ़ाएं।
शुभ रंग: पीला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन धैर्य रखें। सही समय आने पर निर्णय लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर लाल चंदन और कनेर के फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
मनचाहे परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और आराम करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर हल्दी मिला जल और 21 बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग: पीला
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई रोचक जानकारी मिल सकती है, जिससे निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
आज की सलाह: शिवलिंग पर सरसों या तिल का तेल और शमी के फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। अपने लिए भी समय निकालें और जरूरी कार्यों पर ध्यान दें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर काले तिल और काली उड़द चढ़ाएं।
शुभ रंग: काला
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनों से सतर्क रहें, कोई धोखा देने की कोशिश कर सकता है। धन लाभ के योग हैं।
आज की सलाह: शिवलिंग पर बेसन के लड्डू और सरसों का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: नारंगी