BOLLYWOOD NEWS. बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक संदीप सिंह की फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी। संदीप सिंह ने इसकी घोषणा पिछले साल की थी। यह पैन-इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और मराठी में रिलीज किया जाएगा। शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी।
गीतकार प्रसून जोशी और संगीतकार प्रीतम भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। दोनों पहली बार साथ काम करेंगे। फिल्म 17वीं सदी के महान शासक शिवाजी भोंसले की कहानी दिखाएगी। ऋषभ शेट्टी ने इसे लेकर कहा कि “छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। जैसे ही मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तुरंत हां कह दिया।
ये भी पढ़ें: कश्मीर से धारा 370 रद्द होने के फैसले में शामिल ज्ञानेश कुमार नए CEC, दोनों बेटी-दामाद भी IAS अफसर
शिवाजी महाराज एक राष्ट्रीय नायक हैं, जिनका प्रभाव इतिहास से परे है। उनकी कहानी को बड़े परदे पर लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पूरी शिद्दत से इस किरदार को प्ले करूंगा।’ फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दूसरी ओर, बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सुदेश भोसले ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो ‘देवा देवा शंकरा’ में आवाज दी है।
ये भी पढ़ें: तीन दिन भिलाई और रिसाली निगम में पानी की सप्लाई बंद रहेगी, ये इलाके भी रहेंगे प्रभावित
इस गाने में मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के रहने वाले शरद सिंह (बाबा) ने भी आवाज दी है। यह गाना भगवान शिव पर आधारित है और शिवरात्रि से कुछ दिन पहले रिलीज हुआ है। आगे इसे मराठी में भी रिलीज किया जाएगा। इसकी शूटिंग मुंबई के भुकर गार्डन स्टूडियो में हुई है। इस गाने में बॉलीवुड के कई चर्चित एक्टर्स ने काम किया है। रवि भाटिया, नायरा पाल और अभय चौधरी इसमें मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें: गांवों में सरकार चुनने बंपर वोटिंग… 76 फीसदी मतदान, धमतरी में बुजुर्ग की मौत, सूरजपुर में प्रत्याशी का फोड़ा सिर
गीतकार और डायरेक्टर अमित गुप्ता ने बताया कि यह बॉलीवुड का पहला ऐसा म्यूजिक वीडियो है, जो 100% वीएफएक्स बेस्ड है। भगवान शिव पर अब तक इतना बड़ा वीएफएक्स सॉन्ग नहीं किया गया है। वहीं शरद ने बताया कि ‘देवा देवा…’ गाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। इसे बेहतर बनाने के लिए पूरी टीम ने कोशिश की है।