RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अनुपम नगर में 60 लाख रुपए की डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस दुर्ग और राजनांदगांव से आरोपियों को पकड़कर रायपुर लेकर आई है.।बताया जा रहा कि शातिर आरोपी डकैती की रकम का बंटवारा करने के लिए छुपे थे। पड़ोसी मास्टरमाइंड ने अपने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार रायपुर में डकैती का एक आरोपी नागपुर का निवासी साजिद है। वो पीड़ित का करीबी है। उसने अपने दोस्त भिलाई निवासी राहुल और उसकी पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। डकैती के बाद आरोपी अमलेश्वर दुर्ग की ओर भागे। बीच रास्ते में उन्होंने गाड़ी बदली है।
ये भी पढ़ें : खुर्सीपार में एक्टिवा सवार को कार ने ठोकर मारी, सड़क में गिरते ही डंपर ने रौंद दिया, मौके पर ही मौत
इसके बाद में अलग-अलग शहरों में भागे हैं। आज दोपहर 3 बजे IG इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे। बताया गया कि यह तीनों आपस में भाई-बहन है साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है।
बता दें कि रायपुर में दिनदहाड़े 5 लोगों ने 60 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। रायपुर में दिनदहाड़े 5 लोगों ने 60 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
ये भी पढ़ें : सांसद के खिलाफ पुलिस परिवार, भोजराज नाग के विरुद्ध FIR को थाने पहुंचे पुलिस परिवार
पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस का शक करीबियों पर गहरा गया था।
ये भी पढ़ें : निर्वाचन आयोग की गंभीर लापरवाही, दो नगर पंचायतों में 100 फीसदी से अधिक मतदान बताया
पुलिस लगातार परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। वारदात के दौरान वे कहां पर थे? वारदात के पहले और बाद के एक्टिविटी पर लगातार पुलिस नजर बनाए रखी थी।
जानिए पूरा मामला
रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन दिनदहाड़े करीब 20 मिनट के अंदर 65 लाख की डकैती की वारदात हुई है। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जिसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बनाकर डकैती की।