RAIPUR NEWS. दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद फिर से सत्ता में वापसी की है। जिस पर खूब सियासी बयान बाजी हो रही है । लेकिन छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हुई हार और दिल्ली में हुई आप की हार को शराब घोटाले से जोड़ दिया है। आखिर क्या है पूरा मामला। देखिए
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन इससे पहले कि दिल्ली में भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ शराब घोटाले को लेकर जबरदस्त माहौल बनाया। इसी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके मंत्री और अन्य लोग भी जेल गए। जिसका असर दिल्ली की जनता पर खूब हुआ। ठीक यही माहौल छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में विपक्ष भाजपा ने बनाया था। अब आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के दौरान हुए शराब घोटाले की परतें खुल रही है। नतीजतन तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, IAS अधिकारी समेत कई लोग जेल में है।
आज जैसे ही दिल्ली में भाजपा की जीत खबरें सुनिश्चित हुई उसके बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने X में पोस्ट किया। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने “आप”दा से मुक्ति पाई। “मोदी की गारंटी” पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा “छत्तीसगढ़” से लेकर “दिल्ली” तक शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को जनता जनार्दन ने शांति से साफ कर दिया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तगड़ा कटाक्ष करते हुए केजरीवाल और भूपेश बघेल को “शराब से दौलत का सैलाब” खड़ा करने वालों को मिली सजा बताया है।
वहीं CM विष्णु देव साय ने कहा दिल्ली के दिल में मोदी। छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता। “आप-दा सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठ और अराजकता की सारी सीमाएं लांघ दी थी। दिल्ली की जनता ने प्रदेश को आप-दा मुक्त किया। इधर कांग्रेस ने भी पलटवार किया।
ये भी पढ़ें: बागी बिगाड़ रहे चुनावी समीकरण, भाजपा ने 129 और कांग्रेस ने 75 बागियों को किया निष्कासित
कुल मिलाकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ के बाद दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस और आप सरकार के खिलाफ मतदाताओं के बीच माइंड सेट किया। नतीजतन आज दिल्ली में भाजपा की सत्ता में वापसी हो गई है। ऐसे में अब देखना होगा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में लगातार कार्रवाई तेजी से हो रही है। ऐसे में क्या दिल्ली शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर और कोई गाज गिरेगी?