BHOPAL. 10 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि सोमवार शाम 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। 10 फरवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक प्रीति योग रहेगा
मेष राशि
घर में किसी विषय को लेकर विवाद हो सकता है। बड़ों की राय मानें। धैर्य रखें। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी।बिजनेस के मामले में सब अच्छा रहेगा। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में अंजाम न दें।
सलाह: आज गहरे रंग के कपड़े न पहनें। गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृष राशि
आज लेन-देन के मामले में संभलकर चलें। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। कारोबार में बरकत होगी। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगी। पहले किए गए किसी काम से आपको बडा फायदा होगा।
सलाह: सफेद रंग के कपड़े पहनें। लंबी दूरी की यात्रा न करें।
मिथुन राशि
आज घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा।
सलाह: हल्के नीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
आज आप किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। आपका कोई खास काम दोस्तों की मदद से पूरा होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। दोपहर के बाद किसी भी तरह का सौदा न करें।
सलाह: गुलाबी रंग के कपड़ाें का प्रयोग करें। जल क्षेत्रों में जाने से बचें।
सिंह राशि
आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के कारोबारियों को फायदा होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर हाल ही में आपने कोई नई परियोजना शुरू की है, तो आज आपको मुनाफ़ा हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
सलाह: हरे वस्त्र पहन सकते हैं। ईष्ट का ध्यान कर घर से निकलें।
कन्या राशि
आप कुछ नए विचारों पर काम कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। किसी काम में ज्यादा भाग-दौड़ से आपको बचना चाहिए। काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। सभी काम बनते नजर आएंगे।
सलाह: सफेद रंग के कपड़े पहनें। श्री सृक्तम का पाठ करें।
ये भी पढ़ें: पूर्व CM की बेटी को मुंबई के प्रोड्यूसरों ने लगाया चूना, रोल देने के नाम पर कर दिया कांड
तुला राशि
आज आपको अपनी बात कहने से पहले दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए। परिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिये आपको थोड़ा धर्ये रखने की जरूरत है। घर में शांति का महौल् रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को फायदा होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं।
सलाह: शिव पूजन करें। गहरे रंग के कपड़े ही पहनें।
वृश्चिक राशि
आज बिजनेस में सोच समझकर निवेश करें। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। अभी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान न बनाएं तो बेहतर होगा।
सलाह: लाल रंग आज आपके लिए शुभ है। शिव जी को जल चढ़ाएं।
धनु राशि
आज आप किसी बड़े व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप परिवार के किसी काम में व्यस्त हो सकते हैं। छोटे उद्योगियो के लिए दिन ठीक रहेगा।
सलाह: गहरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। सूर्य देव का ध्यान करें।
ये भी पढ़ें: बेटी का अंतिम संस्कार भी नहीं कर सका बाप, श्रद्धा वाकर के पिता की हार्ट अटैक से मौत
मकर राशि
आज मन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बड़े-बुजर्गों की सलाह काम आएगी। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आपका दिन अच्छा बितेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, इससे समाज में आपका मान समान बढ़ेगा।
सलाह: किसी को उधार न दें। हल्के रंग के वस्त्र पहनें।
कुंभ राशि
पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपकी कुछ नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। हर काम में जीवनसाथी से भी मदद आपको मिलती रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, इससे आप अपने काम बहुत अच्छे से कर पाएंगे।
सलाह: गहरे रंग का रुमाल रखें। हनुमान जी की आराधना करें।
मीन राशि
तकनीक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने से फायदा होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। किसी भी तरह का विवाद न करें।
सलाह: काले वस्त्र न पहनें। गणेश जी का ध्यान करें।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।