RAIPUR NEWS. राज्य सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश के 10 नगर निगमों में जहां जिला कलेक्टरों को प्रशासक के तौर पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। वहीं अब नगरपालिका और नगरपंचायतों के लिए भी आदेश जारी किया गया है। नगर पालिका परिषदों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम प्रशासक होंगे तो वहीं नगर पंचायतों में तहसीलदारों को बतौर प्रशासक नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने प्रदेश के 47 नगर पालिकाओं में प्रशासकों की नियुक्ति की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। एसडीएम को प्रशासक बनाए गए हैं, ये प्रशासक नगर पालिकाओं का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि आज 6 नगर पालिकाओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसमें डोंगरगढ़, रतनपुर, तखतपुर, बोदरी, मनेंद्रगढ़ और कांकेर की नगर पालिका शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ गुजरने वाली 6 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने इस लिया फैसला…शेड्यूल भी जारी
वहीं राज्य सरकार ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं के बाद प्रदेश के 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। तहसीलदार प्रशासक बनाए गए हैं, ये प्रशासक नगर पंचायतों का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।