BIJAPUR NEWS. बीजापुर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर 10 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। सभी नक्सलियों पर 10 लाख रुपए का इनाम था। ये सभी नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर ASP के सामने सरेंडर किया है।

बता दें कि माओवादी संगठन में कार्यरत 01-01 लाख रुपए के ईनामी 04 माओवादी कुल 06 लाख रूपये के ईनामी 05 माओवादी सहित कुल 10 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। जिले में चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना के तहत हो रहे विकास कार्य, अंदरूनी क्षेत्रों में हो रही सड़क निर्माण, गांव तक पहुंचती विभिन्न सुविधिाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। कहा जा रहा है कि इनका संगठन के विचारों से मोहभंग हो गया है और संगठन से मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते इन्होंने आत्मसमर्पण किया है।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में 30 मौत 60 घायल, डीआईजी ने जारी किया आधिकारिक आंकड़ा
आत्मसमर्पित सभी माओवादियों ने कहा कि वे समाज के मुख्यधारा में जुड़कर स्वच्छंद रूप से पारिवारिक जीवन जीना चाहते हैं। आत्मसमर्पित माओवादियों में AOB डिवीजन के पार्टी सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष, डीएकेएमएस अध्यक्ष, पीएलजीए सदस्य, जनताना सरकार सदस्य, कुटीर शाखा, कृषि शाखा अध्यक्ष व सदस्य शामिल है। उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी. विनीत साहू ने इन्हे 25-25 हजार रुपए का नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।

ये भी पढ़ें: सगे भाइयों बीच होगा मुकाबला, भाजपा व कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस में आएगी Don 3…एक्शन से भरपूर इसे फिल्म में रणवीर से भिड़ेंगे विक्रांत, इस एक्ट्रेस की भी होगी Entry





































