BHILAI NEWS. गांवों में बसी हमारी भारतीय संस्कृति और परम्पराओं से बच्चों का परिचय कराते हुए माइलस्टोन जूनियर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लेकर स्वयं को अभिभूत किया।
माइलस्टोन जूनियर विंग में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम बच्चों ने पतंग बनायी। इस दौरान बच्चों ने यह भी बताया कि वह किस किस आकार को मिलाकर पतंग बना रहे हैं। उसके बाद बच्चे भांगड़ा और गिद्दा डांस में शामिल हुए। रंग बिरंगी पोशाक लड़कियों ने पटियाला सूट, परांदी और लड़कों ने कुर्ता पायजामा पहन कर इस पर्व को और भी आकर्षक बनाया।
ये भी पढ़ें: चलता फिरता आश्रम है 40 साल पुरानी एंबेसडर, महाकुंभ का आकर्षण बनी टार्जन बाबा की कार
बच्चों को शहरी संस्कृति में होकर गाँव की संस्कृति के बारे में जानने और समझाने के उद्देश्य से पंजाबी पिंड के रूप में दर्शाए गए विद्यालय परिसर बच्चों को प्रवेश कराया गया। इसमें मिट्टी के बर्तन बनाते हुए कुम्हार, कुँआ से रस्सी में बाल्टी बांधकर पानी कैसे निकालते और गाँव की झोपड़ी और वहाँ पर बैल आदि से रूबरू कराया गया। मटकी में दही मथते हुए भी दिखाया गया। तिल और गुड़ को मिलाकर बनाए गए लड्डू का स्वाद चखाया गया। इसके साथ ही संक्रांति पर तिल व गुड़ खाने का महत्व भी विस्तार से समझाया गया।
छत्तीसगढ़ में जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, जानें पूरा विवरण
इस अवसर पर बच्चों को लोहड़ी के प्रसाद में अर्पित की जाने वाली चीजों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बच्चों ने अपने मम्मी पापा के साथ मूंगफली, रेवड़ी आदि लोहड़ी में चढ़ाकर परिक्रमा की। इससे पूर्व माइलस्टोन की डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला ने लोहड़ी की अग्नि को प्रज्ज्विलत कर पूजन अर्चन किया। सभी ने मिल जुलकर त्योहार का खूब लुफ्त उठाया। इस दौरान बीच-बीच में बच्चों द्वारा “तिल गुड ध्या, गोड़-गोड़” उच्चारित किया जा रहा था। तात्पर्य सभी लोग ऐसे बनो जैसे तिल और गुड़ मिलाकर लड्डू बनता है उसको खाओ और मीठा मीठा बोलो, जो बहुत ही लुहावना था। पीजी वन, पीजी सेकंड के बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था।
ये भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने देखी कंगना की ‘इमरजेंसी’, इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखेंगी अभिनेत्री
अभिभावकों की प्रतियोगिता
विद्यालय में बच्चों के अभिभावकों के लिए भी एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें फैमिली डांस, सोलो डांस के अलावा बेस्ट कास्ट्यूम प्रतियोगिता थी। अव्वल प्रतिभागियों को डायरेक्टर डॉ ममता शक्ला द्वारा पुरस्कार भी दिये गये। कार्यक्रम में एलकेजी, यूकेजी के अलावा एक व दो क्लास के बच्चों द्वारा भी आकर्षक डाँस प्रस्तुत किया गया।