RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प 2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है।
छत्तीसगढ़ गुजरने वाली 6 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने इस लिया फैसला…शेड्यूल भी जारी

12 फरवरी को आयोजित माघी पुन्नी स्नान, 21 फरवरी जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम और 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान की तैयारी पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, मेला, मड़ई, मीना बाजार और विभागीय प्रदर्शनी भी कुंभ कल्प का विशेष आकर्षण के रूप में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: फिर मचेगा धमाल…स्त्री 3, भेड़िया 2, चामुंडा जैसी इन फिल्मों को बनेगा सीक्वल, जानिए कब होगी रिलीज

ये भी पढ़ें: लड़कियों के कपड़े पहनकर ड्रग्स बेच रहा था डॉक्टर, दो गिरफ्तार, ऐसे शुरू किया था धंधा





































