INDORE NEWS. देश में ड्रग्स का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इस बीच, मध्यप्रदेश में अजीब तरह का मामला सामने आया है। दरअसल, ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक होटल का केयर टेकर और दूसरा होम्योपैथिक डॉक्टर है, जो होम्योपैथिक डॉक्टर लड़कियों के कपड़े में ड्रग्स की सप्लाई करते पकड़ा गया है। ये थर्टी फर्स्ट पर ड्रग पार्टी करने के लिए होटल पहुंचे थे। पार्टी में कई युवक-युवतियां भी शामिल हुए थे।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, भारत होटल मिडलैंड इन का केयर टेकर है। आरोपित योगेश बीएचएमएस (होम्योपैथिक) डॉक्टर है। आरोपित होटल में पार्टी करने के लिए एकत्र हुए थे। युवक-युवतियों को भी बुलाया था। इसके पूर्व पुलिस ने दबिश दे दी। पुलिस ने आरोपी भारत चौरसिया निवासी रीवा और योगेश लड़इया निवासी बजरंग नगर को 30 ग्राम एमडी ड्रग और दो किलो 437 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है।
ये भी पढ़ें: इस फिल्म में किलर लुक्स में नजर आएंगे शाहिद कपूर, जानिए बॉक्स ऑफिस कब आएगी ये मूवी

पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान के तस्करों से जुड़े हैं। सस्ते दामों में गांजा और एमडी खरीदकर शहर में सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों ने थर्टी फर्स्ट पर पार्टी के लिए ड्रग बेचना स्वीकारा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने जब होटल में दबिश दी तो करीब 10 युवतियां मिलीं। लड़कियां ड्रग्स का नशा करती हैं। सभी को डॉक्टर ने देह व्यापार के लिए बुलाया था। लड़कियां गोरखपुर, दिल्ली, गुजरात की थीं। होटल संचालक को भी इसकी जानकारी थी। होटल से लंबे समय से ड्रग की सप्लाई हो रही थी। डॉक्टर भी लड़कियों के वस्त्र पहनता था। वह खुद नशा करता है।
ये भी पढ़ें: Breaking: IAS के बाद अब 11 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची
पुलिस के अनुसार पकड़े गए डॉक्टर करीब छह महीने से नशा करने लगा था। उसने ड्रग्स को कमाई का माध्यम बना लिया था। उसने बैंक से पांच लाख रुपये ऋण (पर्सनल लोन) लेकर ड्रग्स सप्लाई शुरू कर दी थी। नशा करने के बाद महिलाओं के वस्त्र पहन लेता था। पुलिस होटल संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई कर रही है। उसने लड़कियों और डॉक्टर की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।