अभय तिवारी
BALODA BAZAR-BHATAPARA. भारतीय जानता पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों को ले कर तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय जानता पार्टी के संगठन का चुनाव भी पिछले महीनों में पूर्ण हुआ है।जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने आज लवन नगर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया।
आनंद यादव के साथ माँ महामाया का दर्शन करने पूर्व जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े भी मौजूद थे। मंदिराधिपति भावेश तिवारी की मौजूदगी में पूजा अर्चना करने के बाद कुछ समय मंदिर प्रांगड़ में ही बैठ कर आनंद यादव ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ले कर चर्चा भी की एवं दर्शन करने आए ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का हाल जाना।
ये भी पढ़ें: Breaking: शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा बेटे हरीश साथ गिरफ्तार, ED का बड़ा एक्शन
महामाया मंदिर दर्शन में पहुंचे जिलाध्यक्ष आनंद यादव के साथ लवन नगर पंचायत चुनाव प्रभारी विजय केसरवानी, लवन मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलोचना यादव, पूर्व लवन मंडल अध्यक्ष विजय यादव, लवन नगर पंचायत अध्यक्ष मीना बार्वे, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नगर पार्षद सावित्री बाई सिंघम एवं मनेन्द्र जायसवाल, कार्यकर्ताओं में दुर्गेश बाजपेयी, लाला साहू, पारस ताम्रकर, चिंटू सिंघम, प्रशांत जायसवाल, मनोज पांडे, योगेश पांडे एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं संग दर्शनार्थी मौजूद रहे।