BHOPAL. : 6 जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा।
मेष (Aries)
आज का दिन: व्यापार में उन्नति होगी और यात्रा के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी।
क्या करें: “ऊं गं गणपतयै नम:” मंत्र का 11 बार जाप करें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। विवादों के कारण मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
क्या करें: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और क्रोध व वाद-विवाद से बचें।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन: यात्रा में सावधानी बरतें, निजी वाहन का उपयोग न करें। मन की एकाग्रता बनाए रखें।
क्या करें: उत्तर दिशा में दीपक जलाएं और अनावश्यक तनाव से बचें।
ये भी पढ़ें: बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक के भीतर से लाश बरामद
कर्क (Cancer)
आज का दिन: आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मित्रों और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
क्या करें: गणेश जी के समक्ष पांच दीपक जलाएं और सलाह को अनदेखा न करें।
सिंह (Leo)
आज का दिन: धार्मिक आयोजनों के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
क्या करें: श्री यंत्र के सामने दीपक जलाएं और आलस्य से बचें।
कन्या (Virgo)
आज का दिन: गहनों की खरीदारी और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा।
क्या करें: शिवजी के समक्ष पांच मुखी दीपक जलाएं और अपनी योजनाओं को स्थगित न करें।
ये भी पढ़ें: रातोरात कैसे गायब हो गए सभी बांग्लादेशी घुसपैठिए, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
तुला (Libra)
आज का दिन: गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं।
क्या करें: शनि देव का ध्यान करें और आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन: पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में अचानक लाभ के संकेत हैं।
क्या करें: अथर्वशीर्ष का पाठ करें और पुराने विवादों से बचें।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन: करीबी व्यक्ति से हानि हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में सतर्कता बरतें।
क्या करें: धार्मिक कार्यों में मन लगाएं और दूसरों की बातों में जल्दी विश्वास न करें।
ये भी पढ़ें: मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रतिनिधि से मारपीट, सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने
मकर (Capricorn)
आज का दिन: सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
क्या करें: स्वार्थ का त्याग करें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन: अपने विचारों को गोपनीय रखें। कार्यक्षेत्र में बाधाओं की संभावना है।
क्या करें: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और अनावश्यक चर्चा से बचें।
मीन (Pisces)
आज का दिन: आर्थिक लाभ होगा। नए संबंध जुड़ सकते हैं और उपहार मिलने के संकेत हैं।
क्या करें: श्री सूक्तम का पाठ करें और जोखिम भरे कार्यों में न उलझें।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।