BHOPAL. : 4 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष (Aries)
दिन अनुकूल रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। लक्ष्मीजी की कृपा से धनलाभ के योग बनेंगे। परिजनों के साथ समय आनंदमय रहेगा।
उपाय: श्री सूक्तम का पाठ करें।
वृषभ (Taurus)
दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विरोध और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक होगा।
उपाय: रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन (Gemini)
दिन शुभ रहेगा। धनप्राप्ति और योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। परिजनों और मित्रों से लाभ होगा।
उपाय: अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

ये भी पढ़ें: बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक के भीतर से लाश बरामद
कर्क (Cancer)
दिन अनुकूल रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है। सरकारी लाभ के संकेत हैं।
उपाय: गणेशजी का पूजन करें।
सिंह (Leo)
सामाजिक दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। क्रोध पर संयम रखें।
उपाय: ईशान कोण में स्वस्तिक बनाकर पूजा करें।
कन्या (Virgo)
नए कार्य के लिए शुभ दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
उपाय: शिव परिवार की पूजा करें।

ये भी पढ़ें: रातोरात कैसे गायब हो गए सभी बांग्लादेशी घुसपैठिए, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल
तुला (Libra)
दिन आनंदमय रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
उपाय: गणेशजी को दुर्वा चढ़ाएं।
वृश्चिक (Scorpio)
घर में सुख-शांति रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। धनलाभ होगा।
उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
धनु (Sagittarius)
यात्रा से बचें। पारिवारिक चिंताएं मन को व्यथित कर सकती हैं। खर्च अधिक होगा।
उपाय: रिद्धि-सिद्धि का ध्यान कर गणेश पूजन करें।

ये भी पढ़ें: मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रतिनिधि से मारपीट, सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने
मकर (Capricorn)
परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मनःस्थिति अस्थिर रहेगी। धैर्य बनाए रखें।
उपाय: गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।
कुंभ (Aquarius)
मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। घर में आयोजन की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।
उपाय: लक्ष्मी-गणेश की आराधना करें।
मीन (Pisces)
लेन-देन में सावधानी बरतें। खान-पान में संयम रखें। नए रिश्ते बनने की संभावना है।
उपाय: गजानंद के बाल स्वरूप का ध्यान करें।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।

































