BHOPAL. : आज 1 जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार है।आज से नए साल का आगाज हो चुका है। साल के पहले दिन बुधवार का संयोग बनना बेहद शुभ माना जाता है।
मेष (Aries):
व्यक्तिगत: सकारात्मक सोच बनाए रखें। कोई भी कार्य आज अधूरा न छोड़ें। आपको नए सम्मान और जिम्मेदारियां मिलेंगी।
व्यापार: नई योजनाओं पर काम करें। व्यापार में लाभ होगा।
उपाय: श्री गणेश के दाहिने पैर की पूजा करें।
वृषभ (Taurus):
व्यक्तिगत: थकान और निराशा हो सकती है। समय का महत्व समझें।
व्यापार: लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। निवेश सोच-समझकर करें।
उपाय: अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
मिथुन (Gemini):
व्यक्तिगत: नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। उन्नति और सम्मान मिलेगा। शुभ यात्रा के योग हैं।
व्यापार: नई परियोजनाएं लाभदायक साबित होंगी।
उपाय: गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं।—
कर्क (Cancer):
व्यक्तिगत: मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफलता में थोड़ी कठिनाई हो सकती है।
व्यापार: कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
उपाय: ऊं गं गणपतयै नमः का 11 बार जाप करें।
ये भी पढ़ें: 11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई, खुद को किया बंद, दखल न देने की चेतावनी
सिंह (Leo):
व्यक्तिगत: सामाजिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।
व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभकारी दिन है।
उपाय: गणेशजी का स्मरण करें।
कन्या (Virgo):
व्यक्तिगत: दिन शुभ है। किसी नए काम की शुरुआत करें।
व्यापार: संपर्कों से लाभ होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
उपाय: शिव परिवार की पूजा करें।
तुला (Libra):
व्यक्तिगत: अनावश्यक नुकसान से बचें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
व्यापार: शनि देव की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा।
उपाय: गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें।
वृश्चिक (Scorpio):
व्यक्तिगत: कला और प्रॉपर्टी से जुड़े लोग लाभ प्राप्त करेंगे।
व्यापार: नए कार्यों की शुरुआत करें। व्यापारिक सफलता संभव है।
उपाय: गणेशजी का अभिषेक करें।
धनु (Sagittarius):
व्यक्तिगत: धन लाभ होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
व्यापार: प्रॉपर्टी के मामले सुलझ सकते हैं।
उपाय: रिद्धि-सिद्धि का ध्यान कर गणेश पूजन करें।
मकर (Capricorn):
व्यक्तिगत: दिन मध्यम रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
व्यापार: संपर्कों से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
उपाय: गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।
कुंभ (Aquarius):
व्यक्तिगत: धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा।
उपाय: लक्ष्मी-गणेश की आराधना करें।
मीन (Pisces):
व्यक्तिगत: नए रिश्ते बन सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।
व्यापार: व्यापार में बढ़ोतरी होगी। विचार-विमर्श के बाद निर्णय लें।
उपाय: गजानंद के बाल स्वरूप का ध्यान करें।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।