BILASPUR NEWS. प्रदेश भर में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाले शिक्षकों की करतूते सामने आयी है। जब शिक्षक ही भक्षक होगा तो फिर किसी भी बच्ची को स्कूल भेजने से लोग डरेंगे। पचपेड़ी के स्वामी आत्मानंद स्कूल में बीतें दिनों प्रयोगशाला शिक्षक के द्वारा छेड़छाड़ का मामला छात्रा ने दर्ज कराया था। इस मामले में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक मोहम्मद शहजाद को बर्खास्त कर दिया है।
बता दें, स्वामी आत्मानंद हिन्दी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी में संविदा भारती द्वारा कार्यरत सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोग शाला के पद पर मोहम्मद शहजाद पदस्थ था। विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। वह छात्रा के साथ गलत नियत से छूना और छेड़खानी करता था।
उसकी हरकतों को छात्रा अपने परिजनों को बता नहीं पा रही थी। परेशान होकर एक दिन उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। फिर परिजनों ने प्राचार्य से इसकी शिकायत की। इस पर प्राचार्य ने शिक्षक के इस हरकत की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराया।
विभाग ने जांच कमेटी गठित कर इस मामले में आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी किया था। इस पर जवाब संतोषप्रद नहीं मिला। इस मामले में सिविल आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण मोहम्मद शहजाद की संविदा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है।