RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में लगातार सरकारी भ्रर्ती की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सबसे बड़े पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वेकैंसी निकाली जा रही है। इसके अनुसार प्रोफेसर के 8, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 31 पदों पर भर्ती होगी। बताया गया कि अगले सप्ताह विज्ञापन जारी होंगे। वहीं दूसरी ओर 60 पदों की पुरानी भर्ती जिसके लिए आवेदन मंगाए जा चुके हैं। इसके लिए पात्र व अपात्र उम्मीदवारों की लिस्ट इसी महीने जारी होगी।
जानकारी के अनुसार रविवि अध्ययनशाला में 220 शैक्षणिक पद हैं। इनमें से 129 पद खाली है। पहले 60 पदों के लिए भर्ती निकली। अब 51 के लिए फिर तैयारी की गई है। इस तरह से आने वाले कुछ समय में 100 से अधिक पद भर जाएंगे। जिन 51 पदों की भर्ती निकलेगी उनमें समाज शास्त्र, गणित, भौतिकी, रसायन समेत अन्य के लिए पद हैं। कार्यपरिषद से भी इस भर्ती को लेकर अनुमति मिल गई है। इसलिए संभावना है कि अगले सप्ताह विज्ञापन जारी होगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का आमंत्रण, इस शहर में होगा शपथ ग्रहण
जानकारी के मुताबिक रविवि में कई वर्षों से नियमित भर्ती नहीं हुई है। 2014-15 में भर्ती निकली थी, आवेदन मंगाए गए थे। बाद में यह भर्ती निरस्त कर दी गई थी। उधर, लगातार प्रोफेसर रिटायर हो रहे हैं। इस वजह से कई विभागों में एक या दो नियमित शिक्षक है। कई विभागों में एक भी नियमित प्रोफेसर नहीं हैं। इस वजह से पढ़ाने के लिए अतिथि व्याख्याताओं की सेवाएं ली जा रही है। नई वैकेंसी होने से विभागों को नियमित शिक्षक मिलेंगे इसी तरह शोध को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे, रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…देखें डिटेल्स
रविवि में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सितंबर 2023 में 49 पदों के लिए वैकेंसी निकली थी। आवेदन मंगाए गए। स्क्रूटनी शुरू हुई। वहीं दूसरी ओर कुछ महीने पहले पदों की संख्या को बढ़ाकर 60 किया गया और दोबारा आवेदन मंगाए गए। सितंबर मंे जब भर्ती निकली थी। तब करीब चार सौ आवेदन आए थे। दोबारा आवेदन मंगाए गए तो इसमें साढ़े छह सौ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस तरह से 60 पदों के लिए हजार से अधिक उम्मीदवार हैं। अभी स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है।