BHILAI NEWS. नंदिनी थाना क्षेत्र में आधी रात एक्टिवा और बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे चार नकाबपोश युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। कैशियर व ऑफिस स्टाफ से एयरगन और चाकू की नोक पर 28 हजार कैश और दो मोबाइल लूट लिए। घटना मेडेसरा स्थित बोथरा पेट्रोल पंप की है। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

ये भी पढ़ेंःराज्य सरकार ने हाईकोर्ट में प्राचार्य प्रमोशन को लेकर दायर किया केविएट, जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार यहां के कैशियर छत्रपाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह और गोपाल साहू पेट्रोल पंप में डयूटी पर थे। शुक्रवार रात 10 बजे पेट्रोल पंप को बंद कर पेट्रोल पंप में स्थित आफिस में वे लोग सो रहे थे। तभी रात्रि पौने 1 बजे के लगभग पेट्रोल पंप में एक एक्टिवा और बाईक से 4 लड़के वहां पहुंचे औऱ् इमरजेंसी कहकर पेट्रोल मांगने लगे।

जब उन्होंने पंप बंद होने की बात कही, तो वे विवाद कर पैसे मांगने लगे। जब उन्होंने मना किया तो युवकों ने अपने पास रखे चाकू और एयर गन की नोक पर उनके पास रखे पैसे और मोबाइल् लूट लिए। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी गई।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस ने लूट का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त किया है। जिसमें आरोपी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आऱोपियों की तलाश में जुट गई है।




































