NEW DELHI NEWS. पूरे देश में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) द्वारा संगठन पर्व मनाया जा रहा है। इस विशेष आयोजन के तहत पार्टी अपने नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो चुकी है, और अब जल्द ही जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ेंःअवैध पैथोलेब्स के खिलाफ NSUI हल्ला बोल, CMHO से की कार्रवाई की मांग
सूत्रों की मानें तो, इस महीने के अंत तक नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने की संभावना है। हालांकि इस प्रक्रिया से पहले जिला संगठनों से राय ली जाएगी। संगठन के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा संगठन के उच्च पदाधिकारियों के बीच दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री साय दो दिनों के दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे।
ये भी पढ़ेंःस्पोर्ट्स बाइक से फर्राटे मार रहा युवक हादसे का शिकार, वाहन की टक्कर से मौत
इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, “आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश की संगठन पर्व की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई।”
ये भी पढ़ेंःहाईकोर्ट में सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा का परीणाम जारी, सिर्फ 31 का ही चयन, जानें क्यों
इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।