BHILAI NEWS. सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंघ के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन आगामी 29 दिसंबर पर को निकाला जाएगा। इसकी तैयारी गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा सेक्टर-6 में तैयारी शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम के लिए गुरुद्वारा कमेटी की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास न्यू खुर्सीपार से निकाला जाएगा।
बता दें, सिख समाज की ओर से गुरु गोविंद सिंघ का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार तारा सिंह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत व सभी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटियों की बैठक हुई। बैठक में नगर कीर्तन के विषय में चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि 29 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास न्यू खुर्सीपार से निकाली जाएगी। साथ ही नगर कीर्तन का रूट भी तय किया गया।
सुबह 11 बजे नगर कीर्तन शुरू होगी और इसकी समाप्ति शाम 6.30 बजे गुरुद्वारा सेक्टर-6 में होगी। पंच प्यारे साहिबान पंज निशान साहिब पांच कृपाण धारी एवं चौबदार की तैयारी सिख पंचायत द्वारा केंप 1 गुरुद्वारा प्रधान बलदेव सिंह को दी गई। नगर कीर्तन की सभी तैयारियां का जायजा लेने के लिए सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीओ की अगली मीटिंग 22 दिसंबर रविवार दोपहर 3बजे गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास जी न्यू खुर्सीपार में रखी गई है। संपूर्ण नगर कीर्तन सिख पंचायत की देख-रेख में निकलेगा एवं युथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू द्वारा भी नगर कीर्तन में पूर्ण सहयोग की बात कही।
ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ के 6 जिलों में ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामलों में कार्रवाई
बैठक में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल, वाइस चेयरमैन गुरमीत सिंह गांधी, पलविंदर सिंह रंधावा, महासचिव गुरनाम सिंह, जसबीर सिंह सैनी , सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, हरनेक सिंह कैंप एक प्रधान बलदेव सिंह, गुरमेज सिंह सोखी, सतवंत सिंह रंधावा, नेहरू नगर प्रधान हरमिंदर सिंह सैनी, इंद्रजीत सिंह सैनी, हरपाल सिंह कमल, हरपाल सिंह हैप्पी, बेबे नानकी गुरुद्वारा प्रधान कुलवंत सिंह, सुच्चा सिंह दाना, त्रिलोचन सिंह सिद्धू, सुखदेव सिंह लाडी, बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह नेहरू नगर पूर्व चेयरमैन स्वर्ण सिंह केम्बो, सुच्चा सिंह, सुच्चा सिंह सैनी, स्वर्ण सिंह कोक, मनजीत सिंह, गुरदेव सिंह,सुखबीर सिंह ब्रोका, अवतार सिंह,सरबजीत सिंह नंदरा , एवं स्त्री सत्संग की बीबी कुलवंत कौर, सुखविंदर कौर, मनजीत कौर,बलविंदर कौर, स्वरूप सिंह, मुखविंदर सिंह, राजू सिंह सरपाल,हीरा सिंह, पुष्पक सिंह ,बलजीत सिंह एवं अन्य मेंबर उपस्थित थे।