BOLLYWOOD NEWS. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की एक फिल्म आने वाली है। सलमान खान की सिकंदर (Sikandar) का पहला लुक जारी हो गया है। इस फिल्म के जरिए पहली बार ए आर मुरुगादॉस और सलमान खान साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान का जो लुक है उसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। साजिद नाडियावाला की इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म अगले साल ईद 2025 के मौके पर रिलीज होगी।

इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं फिल्म का टीजर सलमान के 59वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को रिलीज होगा। फैंस मेगा स्टार की पर्दे पर वापसी का और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सलमान ने सिकंदर का फर्स्ट लुक शेयर करते अपने X हैंडल पर लिखा कि फिर मिलता हूं आपसे सुबह ठीक 11:07 बजे। सिकंदर का टीजर रिलीज होगा। सलमान ने साथ में टीजर देखने का लिंक भी शेयर किया है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp में नया फीचर…अब व्हाट्सएप से ही स्कैन कर सकेंगे डॉक्यूमेंट, इसे शेयर भी कर सकेंगे

इस पोस्टर में सलमान का फेस सामने से नहीं बल्कि साइड फेस दिखाया गया है। उनका टफ लुक देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका रोल काफी दमदार होने वाला है। कानों में बाली और सूट-बूट पहने सलमान हाथ में भाला लिए नजर आ रहे हैं। वहीं इस लुक के बाद फैंस सोशल मीडिया पर काफी उत्सुक नजर आए। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस, PM मोदी, सोनिया गांधी समेत दिग्गज नेताओं ने जताया दुख



































