संजीव कुमार सोनी
LALITPUR NEWS. ललितपुर के समीपस्थ ग्राम रघुनाथपुरा में किसान का शव खेत में पेड़ पर लटका पाया जाने से सनसनी फैल गई। मृतक ने स्वयं ही फांसी लगाई अथवा उसे लटकाया गया, जाँच का विषय है। परिजनों का आरोप है कि विपक्षी दबंगों ने मृतक को बंधक बनाकर उसकी भूमि की अवैध रूप से बगैर पैसे दिए रजिस्ट्री करा ली। इस बात की जब उन्हें जानकारी हुई, तो मृतक की पत्नी और माँ विपक्षियों के पास बंधक बनाए गए पति को छोडऩे और जमीन के रुपये माँगने पहुँचे। जिस पर विपक्षियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें धमकाकर भगा दिया। मारपीट में घायल मृतक की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई ने कोतवाली पहुँचकर घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

सदर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम रघुनाथपुरा में रविवार को गाँव के ही किसान रामसहाय पुत्र घन्सू का शव खेत में पेड़ पर लटका पाया गया। घटना को लेकर मृतक के भाई मनीराम का आरोप है कि गाँव के ही विपक्षी दबंगों ने रामसहाय को बंधक बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। और रजिस्ट्री के पैसे भी नहीं दिए। इस बात की जब उन्हें जानकारी हुई, तो मृतक की पत्नी और माँ विपक्षियों के पास पहुँचे और बंधक बनाए गए पति को छोडऩे और जमीन के रुपये माँगे। आरोप है कि विपक्षियों ने उसकी माँ और भावी के साथ भी मारपीट की और उन्हें धमकाकर भगा दिया। कहा कि तुम लोगों के पास बाकी बची जमीन की रजिस्ट्री भी कर दो, अन्यथा जान से मार देंगे। बताया गया कि मारपीट में घायल उसकी भावी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीडऩ किया गया।
ये भी पढ़ें: सीरिया में तख्तापलट…देश से भागे राष्ट्रपति, इस परिवार का 50 साल का शासन खत्म, PM ने सत्ता सौंपने का दिया प्रस्ताव

मृतक के भाई ने कोतवाली पहुँचकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें 4 आरोपियों के नाम दर्ज कराते हुए कानूनी कार्यवाही की माँग की है। फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य जुटाये। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने स्वयं फांसी लगाई अथवा उसे लटकाया गया। इसका पता पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: एडिलेड टेस्ट 10 विकेट से हारी टीम इंडिया… बादशाहत भी गंवाई, अब टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, रोहित शर्मा ने ये कहा





































