BHOPAL. : 30 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि सोमवार देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। 30 दिसंबर को रात 8 बजकर 32 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। इसके अलावा 30 दिसंबर को स्नान-दानादि की सोमवती अमावस्या है
मेष (Aries)
भाग्य को अनुकूल बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। कुछ निर्णय खुद से लेने होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।
उपाय: नदी में दीपदान करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृषभ (Taurus)
समय के साथ खुद को बदलने की जरूरत है। वैचारिक मतभेद में समय न गंवाएं। नए कार्य की शुरुआत में सफलता मिलेगी।
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
मिथुन (Gemini)
आय में कमी को लेकर चिंता हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवाद सुलझेंगे। कर्मचारियों के लिए दिन अनुकूल है।
उपाय: किसी नदी में तिल और जौ प्रवाहित करें।
कर्क (Cancer)
सुबह संघर्ष और असहजता का अनुभव हो सकता है, लेकिन दोपहर तक स्थिति सुधरेगी। व्यापारी वर्ग को शाम को लाभ के संकेत हैं।
उपाय: दीप जलाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
सिंह (Leo)
मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
उपाय: गौ-सेवा करें। इससे लाभ होगा।
कन्या (Virgo)
बिजनेस में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आशानुरूप कार्य पूरे होंगे।
उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
तुला (Libra)
कारोबारी और नौकरीपेशा लोग आज अच्छे संबंधों से लाभ पाएंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार का ध्यान रखें। शाम तक शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: अपने इष्ट देव का ध्यान करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में प्रगति होगी। व्यापारियों को धैर्यपूर्वक निर्णय लेना शुभ रहेगा।
उपाय: श्री गणेश को दुर्वा चढ़ाएं।
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में BJP ने तय किया सभी जिला अध्यक्षों के नाम, ज्यादातर नए चेहरों को मिलेगा मौका
धनु (Sagittarius)
सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। कारोबार में नया आयाम स्थापित होगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: शिव आराधना करें।
मकर (Capricorn)
अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए दिन शुभ है। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं।
उपाय: सरसों के तेल का दीपक दक्षिण दिशा में जलाएं।
कुंभ (Aquarius)
आत्मविश्वास के बल पर हर समस्या का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से लाभ के योग हैं।
उपाय: हनुमानजी के चरणों में जल चढ़ाएं।
मीन (Pisces)
प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझेंगे। व्यक्तिगत अनुभवों का लाभ मिलेगा। धन वृद्धि के योग हैं। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें।
उपाय: कुलदेवता का ध्यान कर दीपक जलाएं।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।