BHOPAL. : पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी 26 दिसंबर को दिन भर है। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 27 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: काम से लौटने पर नहीं दिया खाना, मोबाइल देखने में व्यस्त थी पत्नी, गुस्साए पति ने बालकनी से फेंका
मेष: आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। मध्याहन के बाद नए काम की शुरुआत न करें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। राग-द्वेष से दूर रहें और अपने शत्रुओं से संभलकर चलें।
श्री सूक्तम का पाठ करें
वृषभ: व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी। आज आपको सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ भी होगा। नए वस्त्र और घर के लिए उपयोगी वस्तुओं के पीछे धन खर्च होगा।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें
मिथुन: आज आप का दिन बौद्धिक कार्यों में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति पर जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से सावघान रहें। मध्याह्न के बाद व्यवसायिक वर्ग को लाभ हो सकता है।
दक्षिण में दीप जलाएं
कर्क: हताशा की वजह से आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहन से जुडी समस्याएं परेशान करेंगी।
शनि देव की आराधना करें
ये भी पढ़ें: क्रिसमस के दिन बड़ा हादसा…110 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट क्रैश, इतने लोगों की मौत की
आशंका
सिंह: धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। मध्याह्न के बाद मानसिक हताशा का अनुभव होगा। पारिवारिक और जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएं खडी़ होंगी।
किसी बेसहारा की मदद करें
कन्या: अपने मन की दुविधा को ध्यान में रखकर नए काम की शुरुआत न करे । वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
तुला: आज कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वस्त्राभूण और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। परिवारजनों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालें।
माँ भगवती की पूजा करें
वृश्चिक: आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। आज आपका आत्मविश्वास बढेगा
श्री यन्त्र की पूजा करें
ये भी पढ़ें: संसद भवन के पास युवक ने खुद को लगाई आग, मौके से मिला 2 पन्ने का अधजला नोट
धनु: व्यवसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा।
अपनी वाणी पर संयम रखें।
मकर: आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति और अनुकूल वातावरण बने रहने के योग हैं।
सूर्य देव की आराधना करें
कुंभ: आज आप बौद्धिक कार्य, नवसृजन और लेखन-प्रवृत्ति में उलझे रहेंगे। आज से नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा।
श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाएं
मीन: आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की सलाह हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यावसायिक स्थल पर सहकार मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़।
किसी नदी में जौ प्रवाहित करें
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।