BHOPAL. 20 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी तिथि शुक्रवार सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगी| इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। 20 दिसंबर को शाम तक विष्कुंभ योग रहेगा।
मेष: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय: बहते पानी में नारियल चढ़ाएं और घर में दक्षिण दिशा की ओर दीपक लगाएं।
वृषभ: सकारात्मक सोच और भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सृजनात्मकता आपको सफल बनाएगी। धार्मिक यात्राएं संभव हैं।
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और हनुमानजी के पंचमुखी रूप का दर्शन करें।
मिथुन: प्रॉपर्टी और यात्रा से जुड़े मुद्दों को हल्के में न लें। आज योजनाओं पर पुनर्विचार करें। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क: घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता से सही निर्णय ले पाएंगे। धनलाभ और शुभ समाचार मिल सकते हैं।
उपाय: गाय की सेवा करें और श्रीसूक्तम् का पाठ करें।
सिंह: व्यापार में लाभ होगा, लेकिन समाज में विरोधी परेशान कर सकते हैं। मेडिकल और प्रॉपर्टी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
उपाय: श्री गणेश की पूजा-अर्चना करें और अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कन्या: संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। वाहन खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करें।
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें।
तुला: कैरियर और कारोबार में ऊहापोह की स्थिति बनी रहेगी। शारीरिक विकार के चलते खर्च बढ़ सकता है। परिवार से सहयोग मिलेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गौ-सेवा करें।
वृश्चिक: कारोबारियों को अचानक लाभ होगा। विचारों को सही तरीके से अभिव्यक्त करने से सम्मान मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं।
उपाय: पक्षियों को बाजरे का दाना खिलाएं और श्री गणेश के दाहिने पैर का पूजन करें।
धनु: मानसिक सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास की कमी से थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मध्यम है।
उपाय: शिव आराधना करें और घर की देहरी का पूजन करें।
मकर: नए वाहन खरीदने के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में निवेश का यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय: श्रीसूक्तम् का पाठ करें और पीपल के पेड़ को दीपक लगाएं।
कुंभ: प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। करियर और कारोबार में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
उपाय: मां लक्ष्मी के सामने पांच दीपक लगाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मीन: मन थोड़ा भयभीत रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विचारों के आदान-प्रदान से सामाजिक क्षेत्र में उन्नति होगी।
उपाय: वाणी पर संयम रखें और मंदिर निर्माण में सहयोग करें।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।