BHOPAL. 6 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। 6 दिसंबर को ध्रुव योग रहेगा। 6 दिसंबर को श्री राम विवाहोत्सव यानी विवाह पंचमी है।
मेष: किसी से विवाद हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में खर्चा होगा। सारी योजनाएं रखी रह जाएंगी। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यापार की समस्याओं का हल नहीं हो पाएगा।
राम दरबार का पूजन करें
वृषभ: भागीदार के साथ व्याप्त गलतफहमियों का निराकरण हो सकेगा। बातचीत, तर्क, कार्यकुशलता का प्रभाव रहेगा। कहीं से रुका हुआ रुपया मिलेगा।
कुलदेवता का पूजन करें
मिथुन: व्यापार में लापरवाही न करें। नई कार्ययोजना पर चर्चा होगी। फिजूलखर्ची से दूर रहना आवश्यक है। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।
हनुमानजी काे चोला चढाएं
कर्क: अधिकारी वर्ग से मैत्री लाभदायक रहेगी। आपसी विश्वास, सामंजस्य से कार्य पूर्ण हो सकेंगे। व्यावहारिक जवाबदारी निभा पाएंगे।
गायत्री मत्र से आहुितयां दें
ये भी पढ़ेंःछात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक बर्खास्त, काफी समय से कर रहा था गंदा काम
सिंह: समय पर कार्य होने से काम-काज के प्रति नई आशा का संचार होगा। समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। आर्थिक मामलों को समय पर निपटाएं।
श्री यंत्र का पूजन करें
कन्या: सही-गलत का निर्णय लेने में देरी न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। रुका पैसा प्राप्त होने के योग बनेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
अपने ईष्ट का ध्यान रखें
तुला: व्यावहारिक संबंध सुधरेंगे। राज्यपक्ष में अनुकूलता बढ़ेगी। दूसरों के कारण अनायास प्रगति होगी।
रत्न मूंगा की पूजा अर्चना करें
वृश्चिक: बातचीत, विचार-विमर्श के सही परिणाम देखने को मिलेंगे। दूसरों के कार्यों की आलोचना न करें। कार्यों में प्रयास, परिश्रम से संतोष रहेगा।
धैर्य रखें, नए कार्यों की शुरूआत न करें
धनु: नई योजनाएं सार्थक होंगी। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें। पूंजी निवेश संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
दुर्गासप्तशती का पाठ करें
मकर: काम में रुकावटें आएंगी, जिससे परेशानी हो वही बात सामने आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय का अधिक फैलाव न करें।
रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें
कुंभ: नई योजनाएं सार्थक होंगी। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें। पूंजी निवेश संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
नवार्ण मंत्र का पाठ करो
मीन: संयमित व्यवहार करना होगा। तात्कालिक समस्या, मतभेंदों का निराकरण हो पाएगा।
ऊं हीं दु्ं दुर्गाय नम: मंत्र का जाप करें
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।