NEWS DELHI NEWS. वॉट्सएप (Whatsapp) एप्लीकेशन लगातार अपडेट हो रहा है। डिजिटल दुनिया में एक अत्यंत लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लीकेशन बन चुका है। इसके साथ कानून भी सख्त होता जा रहा है। कई बार उपयोगकर्ता अनजाने में Whatsapp में ऐसे संदेश और मैसेज/वीडियो शेयर कर देते हैं जो कानूनी तौर पर गलत होती हैं। कई देशों में, इनमें भारत भी शामिल है, ऐसे मामलों पर कड़े कानून लागू किए गए हैं, और इन कानूनों का उल्लंघन करने पर जेल की सजा तक हो सकती है।
Whatsapp में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री जैसे कि अश्लील वीडियो, चित्र, या हिंसा और नफरत भरे संदेश भेजना एक गंभीर अपराध माना जाता है। IT Act के तहत अश्लील सामग्री का प्रसार गैरकानूनी है और इस पर कठोर दंड का प्रावधान है। Whatsapp पर गलत जानकारी और अफवाहों को तेजी से फैलने की प्रवृत्ति होती है, जो कभी-कभी समाज में अशांति या दहशत फैला सकती है। इस तरह की फेक न्यूज या झूठी जानकारी भेजने पर आप पुलिस की निगरानी में आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने कहा कानून में कहानी स्वीकार नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा
Whatsapp पर धार्मिक विषयों पर गलत जानकारी, आपत्तिजनक टिप्पणी, या चित्र भेजना सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकता है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना कानूनन अपराध है और इसके लिए जेल की सजा हो सकती है। किसी को धमकी देना, या धमकी भरे संदेश भेजना भी गंभीर अपराध है। चाहे यह व्यक्तिगत रूप से हो या समूह में, इस तरह के संदेश भेजने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें: रायगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल… लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने पास्टर और सहयोगियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार किसी भी प्रकार की संवेदनशील या गोपनीय सरकारी जानकारी को Whatsapp पर साझा करना अपराध है। इस तरह की जानकारी सार्वजनिक करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है और इसके लिए जेल की सजा का प्रावधान है। इसीलिए व्हाट्सऐप पर कुछ भी शेयर करने से पहले यह जरूर चेक करें कि कहीं वह कानून के खिलाफ तो नहीं है।