
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम 19 वर्षीय निलेश दास उर्फ कालू है, जो आदतन नशेड़ी है और सीतामढ़ी बल्ली कुआं के पास रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह इलाका नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। जहां गांजा और नशीली दवाओं का सेवन किया जाता है।घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे की हालत में किशोरी के बचने के बाद फिर से हमला करने की बात कहता नज़र आया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी से उसके परिवार के लोग भी परेशान हैं जो खुद उसको जेल भेजने की बात कह रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बीच किसी विवाद को लेकर उसने किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।