BILASPUR NEWS. एक तरफ लोग दीपोत्सव का पर्व मना रहे थे। चारों तरफ उत्सव व दीप जलाए गए। वहीं कुछ जगहों पर तो इस दिन कई तरह के कार्यक्रम के आयोजन किए जाते हैं। ग्राम पचपेड़ी में दीपोत्सव के दौरान नाचा, गम्मत का आयोजन हुआ। जिसे देखने के लिए एक परिवार के लोग गए। जब वापस लौटे तो महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। महिला गम्मत देखने नहीं गई थी वह घर पर आराम कर रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ेंःसेंट्रल जेल में कैदी की मौत, अचानक बिगड़ी तबियत, होगी न्यायिक जांच
बता दें, मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम जोंधरा में रहने वाला जनकराम केंवट उम्र 50 वर्ष कृषि कार्य करता है। उसकी पत्नी लक्ष्मी बाई 45 वर्ष गृहिणी थी। बीते गुरुवार की रात जनकराम और परिवार के सदस्यों ने नरक चर्तुदशी के साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा की।

ये भी पढ़ेंःकॉन्सटेबल पर पिस्टल तानने वाले कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद खाना खाकर जनक अपने बच्चों को लेकर ग्राम बहतरात में गम्मत नाचा देखने गया। इस दौरान जनकराम की पत्नी व उसकी 16 साल की बेटी घर पर ही थे। दोनों सो रही थी। देर रात करीब 2 बजे बेटी की नींद खुली तब उसकी मां बिस्तर पर नहीं थी। वह बाहर निकली तो उसकी मां बरामदे में फंदे पर लटक रही थी। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद देर रात में जनकराम भी घर पहुंच गया।

ये भी पढ़ेंःलोरमी में संदिग्ध अवस्था में मिला हाथी का शव, शिकार किए जाने की आशंका
इस घटना की जानकारी पर शुक्रवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या की मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की कारणों का पता चलने की बात कह रही है। परिवार के लोग भी इस तरह से आत्महत्या करने का कारण समझ नहीं पा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।


































