BILASPUR NEWS. प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने न्यायधानी में टेबल टेनिस व स्क्वैश में हाथ आजमाते हुए लोगों को हैरान कर दिया। एक खिलाड़ी की तरह स्पोटर््स कॉप्लेक्स का उद्घाटन करते हुए हाथ आजमाया और लोगों को स्वस्थ्य व सेहत मंद रहते हुए खेल में जुड़ने के लिए उत्साहित किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने सीएम का उत्साहवर्धन किया। साथ ही वहां उपस्थित अन्य जनप्रतिनियों ने भी इस नजारे का मजा लिया।
ये भी पढ़ेंःअनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे बेटे को हाईकोर्ट से मिला न्याय, जानें पूरा मामला
बता दें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार शहर में कई सौगात दे रहे हैं। काफी समय में चल रहे निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद लोकार्पण करने पहुंचे है। स्पोट्स कॉप्लेक्स शहर के नेहरू नगर क्षेत्र के संजय तरण पुष्कर में इसका निर्माण किया गया है। अब यहां पर सिर्फ तैराकी ही नहीं बल्कि अन्य सभी तरह के खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। तीन मंजिला इमारत है। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री खिलाड़ियों व कोच से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ये भी पढ़ेंःSP ने शहर के थाना प्रभारियों को बदला, देखें पूरी सूची
अब लोगों को मिलेगा इसका लाभ
कॉप्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित किया जाएगा। इसके प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियडर््स जैसे खेलों की सुविधा है। वहीं दूसरे मंजिल में मल्टीपरपज हॉल, योगा की सुविधा है और तीसरे मंजिल में मनोरंजन की अनेक सुविधाएं है। लोकार्पण के बाद अब कुछ दिनों में ही इसे लोगों के शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू, विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह, बिलासपुर अमर अग्रवाल, बिल्हा धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
143 करोड़ 68 लाख के कार्यों का लोकार्पण
सीएम विष्णु देव साय ने शनिवार को बिलासपुर में कुल 143 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टस का लोकार्पण किया। इसमें मल्टी लेवल पार्किंग, स्पोट्स कॉप्लेक्स, मिनोचा कॉलोनी सड़क, रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया।