BHILAI NEWS. शहर की भरतनाट्यम कलाकार आद्या पांडेय को नादमणि 2024 के सम्मान से अलंकृत किया गया है। उनको यह सम्मान सांसद विजय बघेल के हाथों दिया गया। आद्या पांडेय को यह सम्मान उनके प्रतिभा व उनकी कला के प्रति मेहनत व लगन को देखकर दिया गया है। आद्या ने पहले भी कई मंचों में अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों से सम्मान प्राप्त किया है।
ये भी पढ़ेंःखेत की रखवाली करने गए किसान की गला घोंट कर हत्या, दहशत में ग्रामीण
बता दें, जैन कला केन्द्र संगीत महाविद्यालय भिलाई ने संस्था के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह नादोत्सव 2024 का आयोजन किया। यह आयोजन 14 से 16 नवंबर तक हुआ। इसमें विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। वहीं 17 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे।
कार्यक्रम में भिलाई की नन्ही प्रतिभा व कलाकार डीपीएस रिसाली की कक्षा 10 की छात्रा आद्या पांडेय जो एक भरतनाट्यम कलाकार है। इनको नादमणि 2024 से अलंकृत किया गया। आद्या पांडेय ने अपनी नृत्य प्रतिभा के माध्यम से पहले भी भिलाई को गौरवांवित किया है। यहीं वजह है कि आद्या को नादमणि 2024 से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में आद्या ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर न केवल अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया बल्कि नृत्य के प्रति अपनी साधना को भी प्रकट किया।
इससे पूर्व भी आद्या को नृत्य प्रतिभा, नृत्य श्रेष्ठ एवं नृत्य मंजरी जैसे अलंकरण से नवाजा गया है। सेंट्रल फॉर कल्चर रिर्सोसेज एण्ड ट्रेनिंग मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर भारत सरकार ने भी वर्ष 2023 में शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में जूनियर स्कोलरशिप के लिए चयन किया था। भरतनाट्यम की शिक्षा अपने गुरु नृत्य चूडामानी से अलंकृत डॉ. जी. रतीश बाबू से प्राप्त की | इनकी संस्था का नाम नृत्यति कलाछेत्रम है। इनके पिता दिनेश पांडे भिलाई इस्पात सयंत्र के मरचेंट मिल मे कार्यरत हैं और माता सोनिया पांडे गृहणी हैं।