RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों में हो रही अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सभी जिलों में जिला स्तरीय निगरानी समिति बनाने का निर्णय लिया है। जो धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर किसानों की समस्या सुनेगी। इसी मामले पर राजीव भवन में आज पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा की।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस जल्द ही प्रदेश में धान खरीदी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी धान के मुद्दे को लेकर सरकार में आई लेकिन आज किसानों को वादे अनुरूप धान का दाम ₹3100 एकमुश्त नहीं मिल रहा है। कई जगहों पर 21 क्विंटल धान की खरीदी भी नहीं हो रही है। किसानों को बारदाना नहीं मिल रहा है। धान खरीदी केंद्रों से धन उठाव नहीं हो रहा है। वहीं राइस मिलर भी बहुत परेशान हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा धान खरीदी में बड़ा भ्रष्टाचार होने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ेंःमार्च के बाद न्यायधानी में दौड़ेंगी ई-बस, संसाधन डेवलपमेंट के लिए 11 करोड़ की राशि स्वीकृत
वहीं कांग्रेस के आरोपों पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा धान खरीदी को लेकर कोई अव्यवस्था नहीं है। किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। पूरा धान खरीदा जाएगा अफवाह और गलतफहमी फैलाने वालों पर कार्यवाही होगी।
ये भी पढ़ेंःमोबाइल खरीदने पहुंची दुकान, संचालक को बातों में फंसा महंगे मोबाइल लेकर हुई फरार
बता दें कि प्रदेश बीते 14 नवंबर से धान खरीदी हो रही है। कई जगहों से 21 क्विंटल धान नहीं खरीदने की शिकायत आ रही है, जिसे लेकर कांग्रेस हमलावर है वहीं भाजपा इसे भ्रम फैलाने की बातें और अफवाह बता रही है।