BHOPAL. 27 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार। आज दोपहर बाद 3 बजकर 13 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। इसके अलावा 27 नवंबर को उत्पन्ना एकदशी व्रत का पारण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: अब Google को टक्कर देगा ये एप, ब्राउजर लॉन्च करने की तैयारी में OpenAI
मेष: सही-गलत का निर्णय त्वरित लेना होगा। नए कार्यों के प्रति पर्याप्त सावधानी रखें। आर्थिक मामलों को समय पर निपटाना आवश्यक होगा।
रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें
वृषभ: नया विचार, योजना का क्रियान्वयन संभव है। वाद-विवाद, उग्रता से स्वयं को दूर रखें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
गायत्री मंत्र का जाप करें
मिथुन: व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। संतान के विवाह विषयक चर्चा चलेगी। रुका पैसा प्राप्त होने की संभावना है।
श्री सूक्तम का पाठ करें
कर्क: गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही नहीं रखें। व्यापारिक यात्राएं हो सकती हैं। विलास सामग्री पर व्यय होगा।
श्री यंत्र की पूजा अर्चना करें
ये भी पढ़ें: घर बैठे रजिस्ट्री कराना पड़ेगा महंगा, CG में नई व्यवस्था से अब इतनी देनी होगी राशि
सिंह: जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रहेगा। कोर्ट-कचहरी, मुकदमे, विवाद आदि में सतर्कता रखना होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
सूर्य देव को अर्घ्य दें
कन्या: विरोधियों तथा जातिगत मामलों को तूल न दें। व्यापार, नौकरी में रुकावटें आ सकती हैं। भागीदारी के मामलों में सावधानी रखना होगी।
नवार्ण मंत्र का जाप करें
तुला: सामाजिक कार्यों में संलग्न रहकर समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। समय का सदुपयोग करके उचित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक: इच्छा के विरुद्ध काम होंगे। भाइयों एवं रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक चर्चा चलेगी।
शिवजी की आराधना करें
ये भी पढ़ें: CM साय ने कहा-प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रही सरकार, भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
धनु: आजीविका के क्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में वांछित सफलता मिलने की संभावना है।
देहली की पूजा करें
मकर: अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आवश्यक है। व्यापार मध्यम रहेगा।
नदी में नारियल प्रवाहित करें
कुंभ: भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति या खरीदी के योग हैं। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यावहारिक दक्षता बढ़ाना होगी।
अथर्वशीर्ष का पाठ करें
मीन: प्रयत्नों के बावजूद असफलता मिलने के योग हैं। यात्रा कष्टप्रद रहेगी। व्यर्थ कार्यों में ऊर्जा की बर्बादी होने से मन दुखी रहेगा।
मां को सिंदूर चढाएं
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।