BILASPUR NEWS. डिप्टी सीएम अरुण साव आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में अलग- अलग मुद्दों पर बात की और शहर के पटाखा दुकान में हुए घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साव ने कहा जल्द ही मामले में संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
बिलासपुर पहुंचे डिप्टी सीएम साव ने कहा, पटाखा दुकान में आग लगने की घटना की जानकारी मिली है। इस तरह की घटना होना गंभीर विषय है। जल्द ही मामले में संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। पटाखा दुकानों व गोदामो की जांच की जाएगी।
दरअसल, बिलासपुर के तोरवा जगमल चौक क्षेत्र में आज एक फटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। आग की भीषणता ऐसी थी कि, इसपर काबू पाने में करीब 4 घंटे से अधिक का समय लग गया। इस दौरान पूरे समय क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। पटाखों के विस्फोट से क्षेत्र दहलता रहा। मामले में अब जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों के साथ दुकान के लाइसेंस, क्षमता का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। घटना में करोड़ों के नुकसान की आंशका है।
आगे अरुण साव ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा किकांग्रेस ने हमेशा देश और देशवासियों के साथ अन्याय किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी हर वर्ग को धोखा दिया है। ऐसे में न्याय की बात अब उनके मुंह से शोभा नहीं देती है।
नहीं बख्ते जाएंगे कवर्धा कांड के दोषी
आगे डिप्टी सीएम ने कवर्धा के लोहारीडीह में हुई घटना पर कहा कि, पीड़ित परिवार से मुलाकात हुई है। सरकार ने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच की जाएगी। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा और निर्दोष पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
पहली बार देश ने सुनी नक्सलियों की आवाज
आगे डिप्टी सीएम ने नक्सल प्रभावित लोगों के दिल्ली यात्रा पर कहा कि, देश में पहली बार नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों की बातें देश ने सुनी। नक्सल प्रभावित लोगों ने गृहमंत्री और राष्ट्रपति को अपनी आप बीती सुनाई। पहली बार उनकी बात राष्ट्रीय परिदृश्य में आई है। सरकार ने तय किया है, नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जायेगी।