BILASPUR. दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। खास तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं जिले में कई हो चुकी है और रूकने का नाम नहीं ले रही है। एक और मामला सामूहिक दुष्कर्म का मस्तूरी थाना क्षेत्र में आया है। जहां पर युवती को फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर फरार हो गए थे। पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ेंः घर की कच्ची दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल
बता दें, मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दो साल पहले युवगी ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी। युवती ने बताया कि 1 अप्रैल 2022 को वेद परसदा में रहने वाला रामायण साहू उसे और उसकी सहेली को छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया।
वहां पर युवती और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे। रात को आरोपित रामायण और उसका साथी रामायण भोई पानी देने के बहाने कमरे में घुसे। रामायण भोई उसकी सहेली को जबरन कमरे से बाहर ले गया। इधर आरोपित रामायण साहू ने युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाया।
ये भी पढ़ेंः मृत कर्मचारी की पत्नी को मिला हाईकोर्ट से 14 साल बाद न्याय, जानें क्या कहा हाईकोर्ट ने
घटना के बाद युवती शिकायत लेकर थाने जा रही थी। इस दौरान आरोपित के साथी मेलू और बबलू ने उसे रोककर शादी करा देने का आश्वासन देकर गुमराह किया। इसी बीच युवती तीन महीने की गर्भवती हो गई। बाद में युवती ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की।
शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे उम्र 36 वर्ष, मेलू उर्फ मेलाराम सारथी उम्र 53 वर्ष फरार हो गए। अब पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।