RAIPUR. रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने दो प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व MLA शिवरतन शर्मा को भाजपा ने उपचुनाव का प्रभारी बनाया है। अब इन्ही नेताओं के कंघे पर विधानसभा में उपचुनाव की तैयारियों का जिम्मा होगा।
बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट वर्तमान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। बृजमोहन अग्रवाल विधानसभा चुनाव 2023 में यहां से विधायक चुने गए थे। जिसके बाद वे भाजपा की सीएम साय के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने थे, लेकिन इसी बीच लोकसभा का चुनाव आने के कारण पार्टी ने उन्हे सांसद का टिकट दे दिया जिसके बाद वे जीत गए और उन्हे विधानसभा से विधायक और मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
कांग्रेस- भाजपा दोनों ने उपचुनाव जीतने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा-कांग्रेस दोनों नए चेहरों पर दावं खेल सकती है। भाजपा में इस बात की संभावना अधिक दिख रही है। हालांकि टिकट वितरण में सबसे अहम भूमिका पार्टी के सर्वे की होगी। इसके आधार पर ही प्रत्याशी की घोषणा होगी। बताया जाता है कि टिकट वितरण की चाहत में कई नेताओं ने अभी से बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। अभी इसकी तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस-भाजपा दोनों में इस सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण तेजी से बन और बिगड़ रहे हैं।
इस सीट के लिए कांग्रेस-भाजपा में दावेदारों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि वरिष्ठ नेताओं की उलझने बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए अब दोनों दलों ने सर्वे को प्राथमिकता देने की रणनीति तैयार की है।
[…] ये भी पढ़ें: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपच… […]