DHAMTARI. धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। तेंदुए ने मासूम बच्ची के बाद अब बुजुर्ग पर भी हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से गांव में दहशत है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गांव में वन विभाग के कर्मचारी व पुलिस तैनात है। जानकारी के अनुसार नगरी ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा में घर के आंगन में खेल रही नेहा पर खूंखार तेंदुए ने हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट आने से मौके पर ही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इसके बाद गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः कॉलेज गॉर्ड ही निकला बाइक चोर गिरोह का मास्टरमाइंड, पुलिस पांच आरोपियों को दबोचा, 11 बाइक जब्त
जांच के बाद शव पुलिस व वन विभाग के कर्मचारी पोस्टमार्टम कराने ले जा रहे थे, तभी 200 मीटर दूर खूंखार तेंदुए सड़क पा आ गया। वाहन को दौड़ाने के बाद भाग निकला। इस घटना से गांव में दहशत है। घटना के बाद ग्रामीण रात में समय से पहले सो गए। बच्ची पर हमला कर मौत के घाट उतारने के बाद खूंखार तेंदुए ने गांव में उसी रात 11 से 12 बजे घर में खाट पर सो रहे बुजुर्ग बुधराम कमार पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक अपनी ही सरकार पर उठाये सवाल…, लॉ एंड आर्डर पर CM साय ने उल्टा विपक्ष को घेरा
तेंदुए ने मुंह में दबाकर बुजुर्ग को ले जाने प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग के चिल्लाने के बाद घरवालों ने देखा तो सभी चिल्लाने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ बुजुर्ग को छोड़कर भाग निकला। हमले में बुधराम कमार के सिर में गंभीर चोटें आई है।
घायल को इलाज के लिए नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। तेंदुए के हमले की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे। खूंखार तेंदुए के लगातार एक ही गांव में ग्रामीणों पर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत है।
ये भी पढ़ेंः पेंशन मामले में दायर याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने की महत्वपूर्ण टिप्पणी, जानें क्या कहा कोर्ट ने
वहीं, घटना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग के कर्मचारी गांवों में सक्रिय हो गए हैं। 30 अगस्त की रात करीब एक बजे वही खूंखार तेंदुए गांव से एक किलोमीटर दूर बसे ग्राम खुदुरपानी में लघुशंका के लिए निकले बीरेंद्र नेताम के सामने से उनके पालतू कुत्ते का शिकार कर जंगल की ओर ले गया।