BILASPUR. मारपीट, लड़ाई-झगड़े व छेड़छाड़ की घटना लगातार बढ़ रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है लेकिन अपराधिक तत्व बढ़ रहे है। बिल्हा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों ने पति-पत्नी के हत्या का प्रयास किया था। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला पुरानी रंजीश का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः ये हैं छत्तीसगढ़ के बंटी-बबली…सस्ते मकान-जमीन का झांसा देकर 91 को ठगा, ऐसे खुला मामला
बता दें, मामला बिल्हा का है। जहां पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 25 जुलाई की रात बिल्हा में प्रकाश रजक उम्र 32 वर्ष और संजू यादव 22 वर्ष ने पुरानी रंजीश को लेकर पीड़िता को बेइज्जत करने के नियत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। वहीं पति को ईंट व डंडे से मारा इससे उन्हें गंभीर चोट आयी।
घटना की रिपोर्ट होने पर सीएसपी चकरभाठा निमितेश सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तत्काल टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल मोसा, डंडा व बांस को जब्त किया।
ये भी पढ़ेंः धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले केन्द्र प्रभारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रकाश रजक और संजू यादव ने अपराध घटित करना स्वीकार किया। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ेंः ED का भय दिखाकर रिटायर्ड अधिकारी से 53 लाख की धोखाधड़ी, पढ़ें पूरी खबर
आरोपियों की थी पुरानी रंजिश
बताया जा रहा है कि आरोपियों की पीड़िता के परिवार से पहले किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ था। तब से ही आरोपित मौके की तलाश में थे और बदला लेने के लिए पीड़िता के परिवार को बदनाम करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया।