RAIPUR. बॉलीवुड की फिल्म बंटी-बबली तो आप सभी ने देखी होगी, फिल्म का सीन भी याद होगा। दोनों कैसे लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। एक ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आया है, जहां बंटी-बबली के जैसे ही लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपए ठग लिए।
छत्तीसगढ़ ये बंटी-बबली कौशल्या विहार (कमल विहार) में सस्ते में मकान और जमीन देने का झांसा देकर 32 लोगों से 91 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। जानकारी के अनुसार इस प्रेमी जोड़े ने लालपुर चौक पर ऑफिस बनाया और आरडीए के प्रोजेक्ट में सस्ते में वन बीएचके, टू बीएचके और स्वतंत्र मकान देने का झांसा देते थे। ग्राहकों को सेक्टर-1 में ले जाकर जमीन दिखाते थे।
इसके साथ ही निर्माणाधीन फ्लैट में घुमाते थे। इससे लोग झांसे में आ गए। उन्होंने ढाई-तीन लाख रुपए एडवांस भी लिए। उसके बाद रजिस्ट्री के लिए गुमराह करते रहे। फिर अचानक दफ्तर बंद कर भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने पैसा भी खर्च कर दिया। पीड़ित आरडीए के दफ्तर भी गए। उसके बाद पुलिस में शिकायत की। लंबी जांच के बाद पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है। एक युवती और उसके भाई को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी फरार है।
टीआई मनोज साहू ने बताया कि अभय यादव उर्फ अभय सिंह का चेतना यादव से प्रेम संबंध था। दोनों ने 2022 में लालपुर में अपना दफ्तर बनाया। आरोपी ने 500 वर्गफीट से 2 हजार वर्गफीट तक जमीन भी देने का झांसा दिया। इसमें चेतना का भाई निहाल यादव भी शामिल था। जमीन दिखाते और फार्म भरवाते थे। फिर एडवांस पैसा लेते थे। आरोपियों ने एक करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। चेतना यादव और उसके भाई निहाल को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने 20 मार्च को अपना आफिस बंद कर दिया था।
किन से कितने की ठगी
पुलिस के अनुसार बंटी बबली ने अलग-अलग लोगों से अलग-अलग राशि झटकी है। इनमें…
सरिता कारकड़े से 2.30 लाख
सरिता गोंड से 2 लाख
राधेश्याम सेन से 6.07 लाख
संतोषी सेन से 2.81 लाख
मीना यादव से 2.30 लाख
सोनिया पाल से 2.72 लाख
कुलेश्वर पटेल से 2.40 लाख
पुष्पलता वर्मा से 3.51 लाख
सरस्वती पाटिल से 2.50 लाख
पुरुषोत्तम ध्रुव से 2.10 लाख
चमन साहू से 12 लाख
कविता सेन से 2.61 लाख
ये भी पढ़ें ; धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले केन्द्र प्रभारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मौसम सिंह से 2.30 लाख
राजू साहू से 2.10 लाख
मेघनाथ साहू और राकेश कुमार निषाद से 4.20 लाख
राहुल वर्मा से 1.91 लाख
हेमसिंह पटेल से 2.70 लाख
कुलवंतिन साहू से 3.10 लाख
नित्यानंद साहू से 1.60 लाख
हेमशंकर साहू से 3.30 लाख
रवि सेन ने 16.4 लाख
डिगेश्वरी सिन्हा से 1.60 लाख
दीपा साहू से 3.10 लाख
नरेंद्र गाते से 1.90 लाख
इसके अलावा और भी लोग हैं, जिनसे रुपये लिए गए।