DESH VIDESH. प्रधानमंत्री मोदी का जादू सिर्फ देश ही नहीं विदेशो में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में इटली में हुए जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी बुलावा मिला था और वहां पर जिस तरह से उनका स्वागत किया गया उससे ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि मोदी के प्रतिनिधित्व में देश को काफी सराहा जा रहा है। भारत को मिल रहे सम्मान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब भारत ग्लोबल डिप्लोमेसी की ओर आगे बढ़ रहा है। लोवी इंस्टीट्यूट की तरफ से जारी 2024 ग्लोबल डिप्लोमेसी इंडेक्स में भारत को 11 नंबर पर पहुंच गया है।
बता दें, प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेने के बाद पहली यात्रा इटली की रही। इसमें पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन से लोगों की वाहवाही बटोरी। भारत लगातार जी शिखर सम्मेलन का हिस्सा बना रहा है। यह पांचवां मौका था जब भारत को शिखर सम्मेलन के लिए न्यौता दिया गया।
इस तरह से लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न्यौता मिलना अपने आप में एक खास बात है। इससे ही समझा जा सकता है कि अब भारत एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर कर रहा है। वहीं दुनिया के बीच भारत की अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है।
जी-7 शिखर सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण
जी-7 शिखर सम्मेलन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें पीएम मोदी का शामिल होना इस बात की ओर इशारा करता है कि देश में और भी विकास व प्रगति के मार्ग खुलेंगें वहीं दिल्ली में भी शांति, सुरक्षा और पर्यावरण व विकास से संबंधित कई कार्यों पर ग्लोबल स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
11वें स्थान पर पहुंचा भारत
बता दें, आस्ट्रेलिया स्थित लोवी इंस्टीट्यूट की तरफ से हर साल ग्लोबल डिप्लोमेसी इंडेक्स जारी किया जाता है। इस बार भी वर्ष 2024 का इंडेक्स जारी किया गया है। इसमें कुल 194 पोस्ट है। इसमें भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीते 10 साल के कार्यकाल के अनुसार 11वां स्थान पर पहुंच गया है। इसमें भारत ने कनाडा, दक्षिण कोरिया और स्पेन जैसे देशों को डिप्लोमेसी में पीछे छोड़ दिया है।